भयानक हादसा: नेशनल हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, 10 की मौत, 25 घायल

इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, करीब 20-25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूजट्रैक इस खबर पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही और जानकारी आती है। आपके पास तक पहुंचाया जाएगा।

Update: 2019-11-18 04:05 GMT

राजस्थान:यहां के बीकानेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीकानेर जिले के पास श्री डूंगरगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई है।

इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, करीब 20-25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी के कुशीनगर में भी रविवार को हुआ था हादसा

बता दें कि इसके पहले यूपी के कुशीनगर में एनएच-28 पर हेतिमपुर टोल प्लाजा के निकट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना इतनी भयावह थी कि दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत मौके पर हो गई, वहीं 30 से अधिक घायल ​हो गए थे। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया था।

सीएम योगी ने मामले में संज्ञान लेते हुए घटना पर गहरा शोक जताया, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि बस में कुल 80 यात्री सवार थे। न्यूजट्रैक इस खबर पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही और जानकारी आती है। आपके पास तक पहुंचाया जाएगा।

Tags:    

Similar News