पाकिस्तान ने फिर दागे मोर्टार: सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार दागे गए व फायरिंग की गई। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

Update: 2019-11-23 09:53 GMT

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि हर बार भारतीय सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देती रहती है। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार दागे गए व फायरिंग की गई। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें— Newstrack-अपना भारत ने पहले ही बता दिया था BJP की सरकार बनेगी

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ था, सीमा पार से फायरिंग की गई थी। इस दौरान इंडियन का एक जवान घायल हो गया था। वहीं बुधवार को भी पुंछ के कृष्णाघाटी और बलनोई सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

इससे पहले 12 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पांच नवंबर को भी पाक सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई थी। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर करती रहती है। हालांकि भारतीय सेना इसका मुहतोड़ जवाब देती रहती है।

ये भी पढ़ें—बम धमाके में उड़े चिथड़े! दो की मौत, मचा हड़कप, मौके पर पहुंची जांच टीम

Tags:    

Similar News