सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस बार इतने दिन पहले ही आ जाएगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारियों को इस बार 5 दिन पहले ही सैलरी मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने सभी विभागों को आदेश दिया है कि वे 25 सितंबर तक हर हाल में अपने कर्मचारियों की सैलरी पेमेंट फाइल बैंकों को ट्रांसफर कर दें।

Update: 2023-05-23 19:09 GMT

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारियों को इस बार 5 दिन पहले ही सैलरी मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने सभी विभागों को आदेश दिया है कि वे 25 सितंबर तक हर हाल में अपने कर्मचारियों की सैलरी पेमेंट फाइल बैंकों को ट्रांसफर कर दें।

सरकार ने ऐसा इसलिए आदेश दिया है बैंक यूनियन ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बैंक में क्रेडिट होने से लेट हो सकती है। इसलिए सभी विभाग 25 सितंबर को सैलरी पेमेंट फाइल बैंकों को भेजने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें...मोदी और इमरान होंगे आमने-सामने, आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार होगा ऐसा

चालू वित्तीय वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मियों को पांच दिन पहले ही वेतन मिल जाएगा। वेतन जल्द मिलने की वजह बैंक हड़ताल और छुट्टियां होना है।

बैंक यूनियन ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद 28 सितंबर को शनिवार है और 29 सितंबर को रविवार है। 30 सितंबर को बैंकों का क्लोजिंग डे बताया गया है, इस दिन सामान्य कामकाज बंद रहता है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना खत्म, सरकार ने मानी ये पांच खास मांगें

पहले दो दिन बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे, तो अगले दो दिन शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। केवल 30 तारीख को ही बैंक खुलेंगे, लेकिन उस दिन भी क्लोजिंग डे होने की वजह से सामान्य कामकाज नहीं होगा।

वित्त मंत्रालय की कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स, शाखा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के सभी कर्मियों को 25 सितंबर को ही वेतन दे दिया जाए।

Tags:    

Similar News