Chandrayaan-3 : चांद के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 का प्रवेश, अब सतह पर उतरना बाकी, 23 अगस्त को रचेगा इतिहास

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं, जो 16 अगस्त, 2023 तक चंद्रमा के चक्कर लगाएंगे। 17 अगस्त को लैंडर से प्रोपल्शन मॉड्यूल अगल हो जाएगा और 23 अगस्त को लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। भारत के लिए ये बड़ी सफलता होगी।

Update: 2023-08-05 14:57 GMT
Chandrayaan-3 (Social Media)

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग की थी। जिसके बाद से देश और दुनिया की नजर इस मिशन पर टिकी है। चंद्रयान-3 से जुड़ी ख़बरों को देशवासी दिलचस्पी के साथ पढ़ते हैं। क्योंकि, उन्हें पता है इस मिशन की सफलता भारत का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कराएगा। इसलिए, हर कोई इसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानना चाह रहा है। आपको बता दें, चंद्रयान-3 ने एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 शनिवार (05 अगस्त) की शाम चंद्रमा की कक्षा (Lunar Orbit) में प्रवेश कर गया।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश का मतलब ये है कि अब यह चंद्रमा की गोलाकार कक्षा में चला गया है। पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के चारों ओर चक्कर लगाना शुरू करेगा। इस मिशन की सफलता में ये बड़ा पड़ाव था जिसे चंद्रयान ने हासिल किया।

Tags:    

Similar News