भारत में 'कॉर्न मून': से जगमगा उठा आसमान, आज फिर दिखेगा ऐसा खूबसूरत नजारा

नासा ने बताया कि इस खगोलीय घटना की तारीख पर दिन और रात एक ही बराबर होते हैं। भारत में एक सितंबर को यह खगोलीय घटना देखने को मिली और दो सितंबर को भी होगी।

Update: 2020-09-02 10:14 GMT
आज दिखाई देगा कॉर्न मून

नई दिल्‍ली: भारत में एक सितंबर की रात आसमान कॉर्न मून (Corn Moon) की रोशनी से जगमगा उठा। अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का कहना है कि आज यानी दो सितंबर को भी आसमान में फुल मून दिखाई देगा, लेकिन इसे कॉर्न मून (Corn Moon) कहा जा रहा है। नासा ने बताया कि इस खगोलीय घटना की तारीख पर दिन और रात एक ही बराबर होते हैं। भारत में एक सितंबर को यह खगोलीय घटना देखने को मिली और दो सितंबर को भी होगी।

यह भी पढ़ें: BIG B की लग्जरी कार: फैंस ने सोनू सूद से कर दी तुलना, जम कर किया ट्रोल

फुल मून को क्यों कहा जा रहा कॉर्न मून?

इस फुल मून को कॉर्न मून का नाम इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि शरद ऋतु के पहले होने वाली इस खगोलीय घटना की तारीख पर दिन और रात एक ही बराबर होते हैं। अमेरिकी लोगों से कॉर्न मून को इसका नाम मिला है। उनका भी मानना है कि यह समय मकई की फसल उगाने के लिए सही होता है।

यह भी पढ़ें: पैगंबर का विवादित कार्टून: भड़क उठे पाकिस्तान के मुसलमान, विश्व में मचा हंगामा

बहुत बड़े आकार का दिखाई देता है चांद

मौसम विज्ञानी के मुताबिक, यह फुल मून एक दृश्य है, जो पूर्वी क्षितिज पर दिखता है। जब मून क्षितिज पर निचले हिस्से पर होता है तो यह बड़े आकार का दिखाई देता है। यह दो इमारतों के बीच या आसमान पर बहुत बड़े आकार का दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: मानसून सत्र कैंसिल करना विपक्ष को नहीं आ रहा रास, सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

अक्टूबर में होगी ऐसी खगोलीय घटना

इसके बाद एक अक्‍टूबर को हार्वेस्‍ट मून और 31 अक्‍टूबर को हंटर मून की खगोलीय घटना होने वाली है। इसका मतलब यह भी है कि हैलोवीन की रात आसमान में एक दुर्लभ नीला चांद चमकता दिखाई देगा।

18 से 19 साल में एक बार दिखाई देता है नीला चांद

किसानी पंचांग के मुताबिक, 18 से 19 साल में केवल एक बार ही नीला चांद दिखाई देता है। हैलोवीन पर अगला नीला चांद साल 2039 में दिखाई देगा। चांद को जौ यानी बार्ले मून के तौर पर भी जाना जाता है, क्योंकि किसान इसे जौ की फसल काटने का सही समय मानते हैं।

यह भी पढ़ें: आजम खान को मिलेगा इंसाफ, डॉ.कफील पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News