Delhi New CM: 19-20 फरवरी को होगा CM का शपथ ग्रहण, कैबिनेट लगभग तय, ये MLA बन सकते हैं मंत्री
Delhi New CM: दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह किया जायेगा। इसी के साथ दिल्ली कैबिनेट के लिए मंत्रियों के नाम लगभग तय किये जा चुके हैं।;
Delhi New CM
Delhi New CM: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। साथ ही कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्रियों के चेहरे पर भी चर्चा तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि 19 या 20 फरवरी को दिल्ली के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह किया जायेगा। इन सब के अलावा दिल्ली में सीएम समेत सात और मंत्री बनाये जा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली चुनाव प्रचार के समय भाजपा ने किसी चेहरे को फ्रंट फुट पर रखकर प्रचार नहीं किया था। इसीलिए मुख्यमंत्री के लिए भाजपा किसी भी चेहरे पर मुहर लगा सकती है। कुछ राज्य जैसे राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के चयन के समय सब को चौंकाया था इसीलिए दिल्ली के लिए भी अभी किसी नाम पर फाइनल मुहर नहीं लगाई जा सकती है। लेकिन अगर कैबिनेट की बात करें तो कुछ नाम ऐसे है जिन्हे कैबिनेट में लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे फिलहाल आठ में से तीन विधायक ऐसे हैं जिनकी कैबिनेट में कुर्सी लगभग तय मानी जा रही है।
जाट चेहरे बन सकते हैं बीजेपी की पसंद
इस बार दिल्ली के चुनाव में जाट समुदाय ने बीजेपी के लिए खुले दिल से वोट किया। जिसके चलते जाट बहुल दस सीटों मुंडका, नजफगढ़, नांगलोई जाट, मटियाला, बिजवासन, महरौली, बवाना, नरेला, रिठाला और विकासपुरी में बीजेपी को जीत मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी जाटों को बड़ा तोहफा अपने फैसले के चलते दें सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय दिल्ली सीएम के लिए जिन चेहरों की बात कही जा रही है उसमें सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम है। जोकि जाट समुदाय से ही आते हैं और उन्होंने नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को हराकर सत्ता अपने नाम की है।
लेकिन और तमाम नामों में पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भी हैं। वो भी जाट समुदाय से आते हैं। इन्होने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी का साथ थामा था और ये बीजेपी की टिकट पर बिजवासन सीट से चुनाव जीते हैं। इन्हे सरकार में मंत्री रहने का काफी अच्छा अनुभव है। AAP की सरकार में इन्होने गृह और परिवहन मंत्रालय संभाला था ऐसे में इनके अनुभव को देखते हुए इन्हे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
सिख नेता भी हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीन दिग्गज सिख नेता जीतकर आए हैं, जिनमें से किसी एक को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है। राजौरी गार्डन से विजयी मनजिंदर सिंह सिरसा सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली भी इस दौड़ में हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को हराने वाले तरविंदर सिंह मारवाह का नाम भी चर्चा में है। इनमें से एक सिख नेता का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
पूर्वांचली नेता के नाम की भी चर्चा
इसके अलावा, भाजपा ने उन सीटों पर भी बड़ी जीत दर्ज की है, जहां पूर्वांचली वोटर्स का दबदबा है। झुग्गी-झोपड़ी और कच्ची कॉलोनियों वाली 17 सीटों पर सफलता मिलने के बाद, पार्टी कैबिनेट में एक पूर्वांचली नेता को शामिल कर सकती है। इस दौड़ में लक्ष्मी नगर से जीते अभय वर्मा सबसे आगे हैं, जो मूल रूप से दरभंगा के निवासी हैं। इनके अलावा, संगम विहार से चुने गए चंदन चौधरी और विकासपुरी से जीतने वाले पंकज कुमार सिंह भी मंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल हैं।