दिल्ली पुलिस ने वॉन्टेड ISIS आतंकी रिजवान को दबोचा, 3 लाख का था इनाम

Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस ने एनआईए की लिस्ट में मोस्ट वांडेट आतंकी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लंबे वक्त से आतंकी की तलाश थी।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-09 05:06 GMT

आतंकी रिजवान (Pic: Social Media)

Delhi Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनआईए की वॉन्डेट लिस्ट में शामिल आतंकी रिजवानी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकी पर तीन लाख का इनाम था। वह दिल्ली के दरियागंज इलाके का रहने वाला था। गिरफ्तार के बाद उससे पूछताछ जारी है। रिजवान को पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का सबसे खतरनाक आतंकी माना जाता है। इसने दिल्ली के कई इलाकों में आईईडी ब्लास्ट की टेस्टिंग भी की थी। रिजवान के साथ पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकियों ने दिल्ली की रेकी की थी। रिजवान एनआईए की वॉन्डेट लिस्ट में शामिल था। आतंकी मामलों में शामिल रिजवान से पूछताछ जारी है।

पहले भी हो चुकी है पूछताछ

आतंकी रिजवान दिल्ली में हमला करने की फिराक में था। इसके लिए उसने अपने साथियों के साथ कुछ वीआईपी इलाको की रेकी की थी। माना जा रहा है कि रिजवान 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देना चाहता था। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुस्तैदी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इससे पहले भी रिजवान दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में रह चुका है। पुलिस ने इस आतंकी को 2018 में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया था। स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में भी कई आतंकियों की गिरफ्तारी की थी।

अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस

15 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी शुरु हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में तैयारियां जोरो पर हैं। इस बीच आतंकी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश करेंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस सहित तमाम सुरक्षा बल अलर्ट मोड में हैं। पुलिस लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रही है। कल गुरुवार (8 अगस्त) को दिल्ली पुलिस ने खान मार्केट के आसपास मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर चिपकाए थे। पुलिस लोगों को आतंकियों की पहचान कराना चाहती है। ताकि आने वाले समय में किसी आतंकी घटना को होने से रोका जा सके।

Tags:    

Similar News