पंजाबः अरुण जेटली ने कहा- सामाजिक समस्याओं का राजनीतिकरण करना गलत

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि लोग अक्सर ये सोचते हैं कि जो सरकार में है वह लोगों के विरोध और नाराजगी के चलते दूसरी बार चुनाव नहीं जीतता है।;

Update:2017-01-22 09:58 IST
arun jaitley india will get priority resource allocation security

चंडीगढ़ः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सामाजिक समस्याओं का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। इससे कोई लाभ नहीं मिलता है। सिर्फ चुनाव के समय सामाजिक समस्याओं का राजनीतिक लाभ लेने की सोच गलत है। पंजाब में ड्रग की समस्या सामाजिक है। इसके खिलाफ सरकार, समाज, प्रशासन सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पंजाब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाया। जेटली ने कहा कि सिद्धू अपने निजी स्वार्थ के लिए राजनीतिक सौदेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में एकबार फिर से अकाली-बीजेपी की सरकार बनेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि लोग अक्सर ये सोचते हैं कि जो सरकार में है वह लोगों के विरोध और नाराजगी के चलते दूसरी बार चुनाव नहीं जीतता है। पिछले चुनाव कांग्रेस की जीत के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन लोगों ने अकाली-बीजेपी का साथ दिया। इसबार भी लोग अकाली-बीजेपी का साथ देंगे और हम सरकार बनाएंगे।

जेटली ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की छवि खराब हुई है। पिछले 5 सालों में पंजाब सरकार ने विकास के कई कार्य किए है, इसलिए यहां जीत की संभावनाएं अच्छी हैं। उन्होंने कहा- आम आदमी पार्टी के पंजाब में आने का फायदा नुकसान तो बाद में पता चलेगा। लेकिन विरोधी इसकी राह देख रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News