Delhi News: शाहदरा स्थित फ्लैट में लगी आग, दो लोगों के जले शव बरामद

Delhi News: आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Report :  Network
Update:2024-10-18 11:00 IST

Delhi News : Photo- Social Media

Delhi News:दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह यहां स्थित एक फ्लैट में आग लग गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग इस घटना में झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह आग दिल्ली के शाहदरा के भोलानाथ नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान की तीसरी व चौथी मंजिल पर लगी। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया और दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में झुलसे चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 5ः30 बजे शाहदरा में आग लगने की सूचना फोन पर मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग मकान के तीसरी मंजिल के फ्लैट में लगी थी। यह मकान मनीष गुप्ता का है।

दमकल कर्मियों ने आग में झुलसे कैलाश गुप्ता (72), भगवती गुप्ता (70), मनीष गुप्ता (45), पार्थ गुप्ता (19) को तत्काल जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। वहीं आग बुझाने के बाद जब तलाशी ली गई तो इस दौरान शिल्पी गुप्ता (42) और प्रणव गुप्ता (16) के शव बरामद हुए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। इस मामले में फर्श बाजार थाना पुलिस केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Tags:    

Similar News