Gangster Vikas Lagarpuria: गैंगस्टर विकास लगरपुरिया दुबई से डिपोर्ट, जिसके कारनामें सुन चौंक जाएंगे आप

Gangster Vikas Lagarpuria: 30 करोड़ रुपये चोरी की चोरी के मास्टर माइंड गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-12-15 05:44 GMT

संपूर्णानगर में पकड़े गए दो तस्कर  (photo: social media )

Gangster Vikas Lagarpuria: 30 करोड़ रुपये चोरी के मास्टर माइंड गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। विकास लगरपुरिया उत्तर भारत का बड़ा गैंगेस्टर है। उसे दुबई से डिपोर्ट किया गया है। अब गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया की हरियाणा पुलिस ने दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तारी दिखाई है। गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से डिपोर्ट करवाया गया है। विकास लगरपुरिया पर हरियाणा समेत दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम स्थित खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 5 अगस्त 2021 को 30 करोड़ रुपये की चोरी करने का मामला सामने आया था। इस घटना में दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन पूछताछ में खुलासा हुआ था कि गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया इस चोरी का मास्टर माइंड हैं। ये चोरी अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से हुई थी। हरियाणा पुलिस इस चोरी में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के दुबई होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बाद में रेड कॉर्नर सर्कुलर जारी किया गया था। जिसके आधार पर दुबई में गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया को दबोच लिया गया था। इसके बाद उसे अब भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस ने विकास लगरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया। विकास लगरपुरिया पर हत्या, लूट, वसूली के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी विकास से पूछताछ करेगी।

कौन है गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया

विकास हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित लगरपुर गांव का रहने वाला है। गैंगेस्टर विकास लगरपुरिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। दिल्ली विश्वविद्यालय से ड्राप आउट होने के बाद में वह गैंगेस्टर बन गया। विकास जब गुनाह की दुनिया में मशहूर हुआ तब उसका नाम उसी के गांव पर विकास लगरपुरिया पड़ गया। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाला विकास रामलाल आनंद कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था पर ड्रॉप आउट होने के बाद उसका मन पढ़ाई से विचलित हो गया था।  

Tags:    

Similar News