बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में नई तूफानी हवाओं की चेतावनी, जारी रहेगा सिलसिला

मौसम अपने बदलते मिजाज के चलते देशभर में लोगों को बीच-बीच में गर्मी और उमस से राहत देता रहता है। ऐसे में अब फिर मौसम लोगों को राहत देने के मूड में है। जीं हां भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक पूर्वी उतर प्रदेश सहित देश के तमाम इलाकों में भीषण बारिश की चेतावनी जाहिर की है।

Update: 2020-09-14 05:13 GMT
मौसम अपने बदलते मिजाज के चलते देशभर में लोगों को बीच-बीच में गर्मी और उमस से राहत देता रहता है। ऐसे में अब फिर मौसम लोगों को राहत देने के मूड में है।

नई दिल्ली: मौसम अपने बदलते मिजाज के चलते देशभर में लोगों को बीच-बीच में गर्मी और उमस से राहत देता रहता है। ऐसे में अब फिर मौसम लोगों को राहत देने के मूड में है। जीं हां भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक पूर्वी उतर प्रदेश सहित देश के तमाम इलाकों में भीषण बारिश की चेतावनी जाहिर की है। साथ ही मौसम एजेंसी स्काईमेट ने ये भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे के दौरान नई मानसूनी हवा चल सकती है।

 

ये भी पढ़ें... मानसून सत्र शुरु: दो शिफ्टों में चलेगा सदन, पहली बार बैठने की अलग व्यवस्था

4-5 दिन तो जारी ही रहेगा सिलसिला

मौसम की बारिश ने इस साल कहीं लोगों को खूब आनंदित किया, तो कहीं तबाही मचा दी। ऐसे में इस बार मानसून अपने अनुमानित समय से 15-20 दिन देरी से लौटने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। झमाझम बारिश का सिलसिला अभी 4-5 दिन तो जारी ही रहेगा।

फोटो-सोशल मीडिया

इस बारे में स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे के मुताबिक, देश भर पर बने मानसूनी सिस्टम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ ही इसके पास ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...कोरोना संकट के बीच मॉनसून सत्र शुरू, लोकसभा स्पीकर बोले- सहयोग करें राजनीतिक दल

चक्रवाती सिस्टम

साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा जम्मू- कश्मीर के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हुआ है। यह लंबे समय बाद देखा जा रहा है। इस बीच उतरी अफगानिस्तान पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर उत्तर भारत में विभिन्न क्षेत्रों में पड़ेगा।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...कोरोना गाइडलाइंस का सभी को पालन करना है: पीएम मोदी

मुंबई, गुवाहाटी में मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि गुवाहाटी में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा। यहां सोमवार को सामान्य बारिश होने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मुंबई में मौसम का हाल देखें तो आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सामान्य बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेलसियस रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की वजह से लोकसभा की कार्रवाई 1 घंटे के लिए स्थगित

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News