बोलो बाबा केदारनाथ की जय और हेलिकॉप्‍टर से दर्शन के लिए निकल लो

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवा का इंतजार समाप्त हो गया है। डीजीसीए की अनुमति के बाद आज सुबह से ही श्रद्धालु हेली सेवा के जरिए केदारनाथ पहुंचने लगे हैं। आपको बता दें, गुरुवार सुबह से 5 कंपनियों ने सेवाएं शुरू कर दी हैं।

Update: 2019-05-17 03:55 GMT

देहरादून : बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवा का इंतजार समाप्त हो गया है। डीजीसीए की अनुमति के बाद आज सुबह से ही श्रद्धालु हेली सेवा के जरिए केदारनाथ पहुंचने लगे हैं। आपको बता दें, गुरुवार सुबह से 5 कंपनियों ने सेवाएं शुरू कर दी हैं।

ये भी देखें :लखनऊ-वाराणसी रूट पर जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक इंजन से रेलगाड़ियां

फिलहाल केदारनाथ के लिए 9 हेलीपैड से ये सेवाएं चल रही हैं। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से हेली सेवा के टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद डीजीसीए ने हेलीपैडों का निरीक्षण किया था।

ये भी देखें :जानिए कैसे सजा पूरी होने से पहले ही जिला कारागार में बंद गैंगस्टर की हुई मौत

केदारनाथ के लिए फाटा, सेरसी, गुप्तकाशी स्थित नौ हेलीपैड से हेली सेवा चलाई जा रही हैं। अधिकारी इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा होना तय मान रहे हैं।

Tags:    

Similar News