बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव का निधन, संगीत जगत में शोक

बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव ने सोमवार को 83 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी होते ही बिरहा समाज सहित उनके शुभेच्छुओं में शोक की लहत दौड़ गई। पद्मश्री हीरालाल लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे।

Update: 2019-05-12 08:40 GMT

वाराणसी: बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव ने सोमवार को 83 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी होते ही बिरहा समाज सहित उनके शुभेच्छुओं में शोक की लहत दौड़ गई। पद्मश्री हीरालाल लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। बीते 27 अप्रैल की रात उन्हें शहर के भोजूबीर इलाके में गंभीर स्थिति में एडमिट कराया गया था। आईसीयू में एडमिट पद्मश्री हीरालाल यादव को देखने 28 अप्रैल को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह पहुंचे थे।

फेफड़े की बीमारी से ग्रस्त थे हीरालाल

हीरालाल यादव के फेफड़ों में संक्रमण था। मल्टिपल ऑर्गन फेल्योर की स्थिति बनी हुई थी। उनके निधन की जानकारी होते ही उनके चाहने वाली भीड़ उनके आवास पर अंतिम दर्शन को उमड़ने लगी है। उनके निधन से पहले उनके बेटे सत्यनारायण यादव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर पद्मश्री हीरालाल का हाल जाना था। उन्होंने उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। पीएम ने उनके बेटे से यह भी कहा था कि मेरे लिए कोई कार्य होगा तो जरूर बताइएगा।

यह भी पढ़ें...कौन सी एक्ट्रेस है जो इरफान के साथ काम करने का मौका नहीं खोना चाहती?

कौन हैं हीरालाल

मूलरूप से बनारस के हरहुआ ब्लाक अंतर्गत बेलवरिया निवासी हीरालाल यादव का जन्म वर्ष 1936 में चेतगंज स्थित सरायगोवर्धन में हुआ। उनका बचपन काफी गरीबी में गुजरा, भैंस चराने के दौरान शौकिया गाते-गाते अपनी सशक्त गायकी से उन्होंने बिरहा को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाई। वह बिरहा सम्राट के रूप में ख्यात हुए। यह कठोर स्वर साधना का प्रतिफल तो रहा ही गुरु रम्मन दास, होरी व गाटर खलीफा जैसे गुरुओं का आशीर्वाद भी उन्हें मिला। उन्होंने वर्ष 1962 से आकाशवाणी व दूरदर्शन पर बिरहा के शौकीनों को अपना दीवाना बनाया था। भक्ति रस में पगे लोकगीत और कजरी पर भी श्रोताओं को खूब झुमाया, उन्होंने बिरहा गायन को विशेष विधा के तौर पर पहचान दिलाई। जो उनको पद्मश्री सम्मान तक लेकर आयी थी।

यह भी पढ़ें...जी, प्यार उम्र का मोहताज नहीं: अरबाज और जॉर्जिया, मलाईका और अर्जुन

मोदी सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा

मोदी सरकार में इसी साल हीरालाल यादव को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने उन्हें 93-94 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान दिया था। उन्हें 2014 में यशभारती के साथ ही विश्व भोजपुरी अकादमी का भिखारी ठाकुर सम्मान और रवींद्र नाथ टैगोर सम्मान मिला था।

Tags:    

Similar News