होलिका दहन में आज जलेगा आतंकी मसूद अजहर, यहां हो गई है पूरी तैयारी

होली के एक दिन पहले देशभर में होलिका दहन किया जाता है। एक दिन पहले शाम के समय होलिका दहन किया जाता है। इस बार मुंबई में होलिका दहन के लिए एक अनोखी तैयारी की है। वर्ली इलाके में बुधवार को होलिका दहन पर जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया आतंकी अजहर मसूद का पुतला जलाया जाएगा।

Update: 2019-03-20 09:29 GMT

मुंबई: होली के एक दिन पहले देशभर में होलिका दहन किया जाता है। एक दिन पहले शाम के समय होलिका दहन किया जाता है। इस बार मुंबई में होलिका दहन के लिए एक अनोखी तैयारी की है। वर्ली इलाके में बुधवार को होलिका दहन पर जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया आतंकी अजहर मसूद का पुतला जलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें.....सीएम की होली होगी खास, जमीन से आसमान तक सुरक्षा चाक चौबंद

लोगों का कहना है कि हमने यह पुतला इसलिए बनवाया है, क्योंकि यह आतंकी देश की शांति में खलल डाल रहा है। होली के अवसर पर हम देश की सबसे बड़ी बुराई को जलाएंगे। आज देश में इस आतंकी के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है।

यह भी पढ़ें.....मायावती का बड़ा ऐलान, कहा- नहीं लड़ूंगी लोकसभा चुनाव, जब चाहे जीत सकती हूं

पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के सरगना मसूज अजहर को होली की आग में दहन करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मुंबई के वर्ली इलाके में बनाए गए इस पुतले में अजहर को AK-47 बंदूक के साथ दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें.....होलिका दहन के दिन क्या होगा आपके साथ, पढिए राशिफल

देश के कई राज्‍यों में बैन हो चुके ऑनलाइन गेम पबजी का भी पुतला इस बार होली पर जलाने की तैयारी है। मुंबई में इसका पुतला भी दहन के लिए सजा दिया गया है।

Tags:    

Similar News