Delhi Crime News: फिर हत्या से दहली दिल्ली, हैवान प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को चाकू से गोद डाला

Delhi Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नृशंस हत्याओं का दौर जारी है। ताजा मामला दिल्ली के तिलक नगर इलाके का है। जहां एक महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने कर दी।

Update: 2022-12-03 10:04 GMT

दिल्ली में एक और हत्या प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को चाकू से गोदा: Photo- Social Media

Delhi Crime News Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में नृशंस हत्याओं का दौर जारी है। ताजा मामला दिल्ली के तिलक नगर इलाके का है। जहां एक महिला की हत्या उसी के प्रेमी ( lover killed her live in partner) ने कर दी। मृतक महिला आरोपी शख्स के साथ लिवइन में रह रही थी। महिला का शव किराए के घर से बरामद किया गया है। महिला के शरीर पर चाकूओं के कई घाव मिले हैं। आरोपी हमलावर फरार है।

पीड़ित महिला की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है। 35 वर्षीय रेखा रानी उक्त फ्लैट में पिछले 15 सालों से अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ रह रही थी। महिला के गले, जबड़े और हाथ पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

बेटी को मां की हत्या की जानकारी नहीं थी

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की बेटी को अपनी मां के कत्ल के बारे में जानकारी नहीं थी। उसे लग रहा था कि उसकी मां कमरे में सो रही है। लड़की से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि जब वह अपनी मां को जगाने गई, तब वहां महिला का पार्टनर भी मौजूद था। उसने लड़की से कहा कि मां यहां नहीं है, बाहर गई और उसे भी बाहर जाने के लिए कहा है। पुलिस ने बताया कि लड़की के घर से बाहर निकलने के बाद शख्स ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

वेस्ट दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर घनश्याम बंसल ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के परिजनों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। फरार आरोपी शख्स के डिटेल्स भी निकाले जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर का उसके लिव इन पार्टनर ने दिल्ली के महरौली स्थित फ्लैट में हत्या कर दी थी। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला अपना जुर्म कबूल कर चुका है। 

Tags:    

Similar News