Greater Noida: गौर सिटी में पति-पत्नी ने 22वें मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

शुक्रवार को शहर के ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी 14th एवेन्यू में 22वें मंजिल से कूदकर पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update:2022-05-20 18:20 IST

22वें मंजिल से छलांग लगाने से मौत। (Social Media)

Greater Noida: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को शहर के ग्रेनो वेस्ट (Greno West) स्थित गौर सिटी 14th एवेन्यू में 22वें मंजिल से कूदकर पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कूदने के तत्काल ही मौके पर कपल की मौत हो गई थी। आज दोपहर हुई इस घटना की खबर जैसे ही सामने आई सोसाइटी में हड़कंप मच गया। वहां रह रहे लोग अचानक हुई इस घटना से दंग रह गए। माना जा रहा है कि जोड़े ने किसी तनाव के कारण खुदखुशी की है।

आनन-फानन में घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक कपल के बारे में पता लगाने में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मृतक जोड़े के आसपास रह रहे लोगों से भी पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक सुसाइड की वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

ग्रेटर नोएडा (Greno West) की गौर सिटी में इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। तकरीबन दो माह पहले गौर सिटी 2 सोसाइटी में आत्महत्या का मामला सामने आया था। जहां सोसाइटी की 14वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर एक महिला ने जान दे दी थी। मृतक महिला मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी और अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। महिला अपनी बीमारी को लेकर काफी तनाव में थी, उसी के चलते उसने यह कदम उठाया था। 

Tags:    

Similar News