राहुल ने मछुआरों के साथ समुद्र में लगाई डुबकी, खाई मछली, तस्वीरें वायरल

राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी पार्टी आप लोगों की दिल्ली में बात नहीं करती है। मछुआरों की तुलना किसानों से करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे किसान अपने खेत में अनाज उपजाता है, वैसे ही आप भी समुद्र में खेती करते हैं।

Update: 2021-02-25 04:39 GMT
राहुल करीब ढाई घंटे समुद्र में रहे। उन्होंने मछुआरों द्वारा पकाई गई करी का लुत्फ उठाया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मछुआरा समुदाय की समस्याओं को भी सुना।

केरल : राहुल गांधी का केरल दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है, यहां राहुल गांधी ने बुधवार को मछुआरों के साथ काफी वक्त बिताया। राहुल गांधी कल कोल्लम में मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ने गए और उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनकी जरूरतों को चुनावी घोषणापत्र में शामिल करेगी, राहुल ने समुद्र में मछुआरों संग गोते भी लगाए।

मछुआरों से मुलाकात

केरल में इस साल चुनाव होने वाला है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल केरल में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने केरल के कोल्‍लम में जनसभा की। इसके बाद वह मछुआरों से मुलाकात की और उनका जीवन करीब से जाना।

 

यह पढ़ें...महाराष्ट्र में कोरोन विस्फोट: हॉस्टल में 190 छात्र संक्रमित, 24 घंटे में आए इतने मरीज

 

समुद्र में लगाए गोते

मछुआरों के जीवन को करीब से देखने और समझने के लिए उनके साथ नौका में सवार होकर समुद्र में गए और जब जाल डाला गया, तो वह भी बाकी मछुआरों के साथ पानी में उतर गए और तट पर पहुंचने से पहले करीब 10 मिनट तैरते रहे। राहुल गांधी ने समुद्र में काफी देर तक तैराकी की। गहरे समुद्र में उन्‍हें तैरता देख वहां मौजूद मछुआरे उत्‍साहित दिखे ।कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा वह (राहुल गांधी) हमें बताए बगैर ही पानी में उतर गए,हम सभी दंग रह गए, लेकिन वह बहुत सहज दिखे।

ब्रेड और मछली करी का आनंद लिया

राहुल के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति महासचिव केसी वेणुगोपाल और टीएन प्रतापन सहित पार्टी के चार नेता थे। मछुआरों ने राहुल को ब्रेड और मछली करी खिलाई, जो उन्होंने नौका पर पकाई थी राहुल करीब ढाई घंटे समुद्र में रहे। उन्होंने मछुआरों द्वारा पकाई गई करी का लुत्फ उठाया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मछुआरा समुदाय की समस्याओं को भी सुना।

समुद्र में खेती

राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी पार्टी आप लोगों की दिल्ली में बात नहीं करती है। मछुआरों की तुलना किसानों से करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे किसान अपने खेत में अनाज उपजाता है, वैसे ही आप भी समुद्र में खेती करते हैं।

यह पढ़ें...पुडुचेरी के बाद अब महाराष्ट्र बनेगा अखाड़ा, ऑपरेशन लोटस से सतर्क हुई शिवसेना

मछुआरों के लिए मंत्रालय

राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश में मछुआरों के लिए समर्पित मंत्रालय बनाने की दिशा में करना चाहता हूं। मैं आपके काम को समझता हूं, आपकी दिक्कतों को जानता हूं और आप लोगों का प्रशंसक हूं, राहुल गांधी ने कहा कि बहुत बार ऐसा होता है कि हम मछली खाते हैं लेकिन यह नहीं जान पाते कि किस तरह यह हमारी प्लेट तक पहुंची है। मैं वादा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और आपके हितों की रक्षा के लिए काम करेगी।

Tags:    

Similar News