Lithium in India: भारत में पहली बार मिला लिथियम का खजाना

Lithium in India: जीएसआई ने एक बयान में कहा कि, 5.9 मिलियन टन लिथियम अनुमानित संसाधन जम्मू और कश्मीर के उत्तरी केंद्र शासित प्रदेश के रियासी जिले में खोजे गए हैं।

Written By :  Neel Mani Lal
Update:2023-02-10 08:35 IST

Lithium found in India (photo: social media )

Lithium in India: भारत में एक बहुत बड़ी खोज के तहत लीथियम का भंडार मिला है। लीथियम बैटरियों की जान होता है और ये सिर्फ मुट्ठी भर देशों में ही पाया जाता है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा है कि उसने देश में पहली बार लिथियम भंडार पाया है। भारत ने हाल ही में लिथियम समेत प्रमुख खनिजों की आपूर्ति को मजबूत करने की तलाश शुरू की है, जो कि इलेक्ट्रिक वाहन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। जीएसआई ने एक बयान में कहा कि, 5.9 मिलियन टन लिथियम अनुमानित संसाधन जम्मू और कश्मीर के उत्तरी केंद्र शासित प्रदेश के रियासी जिले में खोजे गए हैं।

जीएसआई की घोषणा

लैटिन अमेरिका में ऐसा नहीं है। इस इलाके में दुनिया का आधे से ज्यादा लीथियम भंडार मौजूद है। यहां यह खारे पानी की झीलों की सफेद परत के नीचे नमक के साथ मिला होता है। इसे निकालना आसान है। झील से पानी निकालकर उसे वाष्पित होने दिया जाता है। इस तरह, पानी उड़ जाता है और लीथियम संपन्न पदार्थ बच जाता है। फिर लीथियम को अलग करने के लिए केमिकल इस्तेमाल होते हैं। इनमें से कुछ केमिकल जहरीले होते हैं।

आयात पर निर्भर

वर्तमान में, भारत लिथियम, निकल और कोबाल्ट जैसे कई खनिजों के लिए आयात पर निर्भर है। केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 62वीं बैठक में बोलते हुए खनन सचिव विवेक भारद्वाज ने यह कहा था कि चाहे वह मोबाइल फोन हो या सौर पैनल, हर जगह महत्वपूर्ण खनिजों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए देश के लिए महत्वपूर्ण खनिजों का पता लगाना और उन्हें संसाधित करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोने का आयात कम हो जाता है, तो "हम आत्मानिर्भर बन जाएंगे"।

Tags:    

Similar News