आंखों का जादू: महिला ने देखा और चिल्लाई, फिर बदल गया सांंप का रूप

सांप के हैरान कर देने वाले और हैरतअंगेज करने वाले ऐसे कई वाक्ये सोशल मीडिया पर ज्यादातर देखने को मिलते है। कभी इंसान जहरीले सांपों के साथ खेलता दिखाई देता है तो कभी गले में हार की तरह लिपटा रहता है। ऐसा ही एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

Update: 2023-07-15 06:17 GMT
आंखों का जादू: महिला ने देखा और चिल्लाई, फिर बदल गया सांंप का रूप

नई दिल्ली : सांप के हैरान कर देने वाले और हैरतअंगेज करने वाले ऐसे कई वाक्ये सोशल मीडिया पर ज्यादातर देखने को मिलते है। कभी इंसान जहरीले सांपों के साथ खेलता दिखाई देता है तो कभी गले में हार की तरह लिपटा रहता है। ऐसा ही एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सांप को देखती ही चिल्ला उठती है। लेकिन उसके बाद जब वो महिला सांप के पास जाती है और देखती है तो वो हैरान हो जाती है।

यह भी देखें... मचा हड़कंप! पाकिस्तान से लौटे भारतीय जवान ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप

कहानी ये है एक फेसबुक यूजर फातिमा दाऊद की। जिन्होंने फेसबुक पर कहानी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि वे एक सांप को दूर से देखकर पहले तो बहुत जोर से चिल्लाई। इसके बाद उन्हें लगा कि सांप उनके नजदीक आ रहा है।

इसके बाद जैसे ही फातिमा ने पास से सांप को देखा तो सांप की सारी सच्चाई सबके सामने आ गई। क्योंकि भईया ये कोई सांप नहीं बल्कि जमीन पर पड़ी एक नकली चोटी थी, जो देखने में सांप जैसी दिखाई दे रही थी।

आगे फातिमा दाऊद ने लिखा कि ये एक महिला की नकली चोटी थी। अगर किसी की चोटी खो गई हो, तो वो ले सकती है। चोटी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

फातिमा ने अपने पोस्ट में महिला से माफी भी मांगी जो उसके पास में खड़ी थी। क्योंकि फातिमा के चिल्लाने के समय वो उसके पास ही खड़ी थी। फातिमा ने पोस्ट में आगे लिखा कि मेरे चिल्लाने से वो डर गई थी।

यह भी देखें... खतरे में इमरान सरकार: सेना और चरमपंथी कर रही ये बड़ी साजिश

 

Tags:    

Similar News