Maharashtra Accident: अस्तंबा यात्रा से लौटते श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, छह की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के नंदुरबार में चांदसैली घाट पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अस्तंबा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से छह लोगों की मौत हुई।

Update:2025-10-18 13:01 IST

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में आज, शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चांदसैली घाट पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पवित्र अस्तंबा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद कुछ ही समय में भक्ति का माहौल मातम में बदल गया। 

छह श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

रिपोर्ट के अनुसार, पिकअप में सवार श्रद्धालु अस्तंबा यात्रा पूरी कर अपने घरों को लौट रहे थे। रास्ता संकरा और ढलान भरा था। घाट के मोड़ पर पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी पलटते हुए नीचे जा गिरी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लेकिन तब तक छह लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की हालत गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़ने का डर

पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी तलोदा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग अस्पताल पहुंचे और अपने परिजनों की खबर लेने लगे। अस्पताल के बाहर चीख-पुकार और मातम का माहौल है।

Tags:    

Similar News