सैनिटाइजर-हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, लाशों के उड़ गये चिथड़े, कई की मौत

मुंबई के निकट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैनेटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य कर्मचारी जख्मी हो गये।

Update: 2020-04-13 08:49 GMT

अंधेरी: मुंबई के निकट इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सैनेटाइजर और हैंडवॉश बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य कर्मचारी जख्मी हो गये।

बताया जा रहा है कि आवश्यक वस्तु होने के चलते लॉक डाउन के पीरियड में हैंड वाश और सैनेटाइजर बनाने वाली कंपनी में काम जारी था। इसी बीच सोमवार को फैक्ट्री के रिएक्टर में ब्लास्ट हो गया। सूचना पर तत्‍काल वहां दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने का काम तेज हो गया।

ये भी पढ़ें...दिल्ली: कश्मीरी गेट के शेल्टर होम में भीषण आग, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

बता दें कि लॉकडाउन अवधि में एमआईडीसी की अन्य फैक्ट्रियां बंद हैं। वहीं कलेक्टर के आदेश पर यह कंपनी चालू थी। आज सुबह करीब 11.30 बजे फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसमें फैक्ट्री में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इनके नाम विजय पांडुरंग सावंत और समीर शहाबुद्दीन खोजा है। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाला एक शख्स रुणाल प्रभाकर राऊत जख्मी है।

जिस समय धमाका हुआ, उस समय कंपनी में 66 कर्मचारी काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू हो गई है। अभी धमाके की वजह साफ नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र के बाद पं.बंगाल में भी बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कब तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

आरा में आग ने मचाई तबाही

जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बलुआं पंचायत के नया खवासपुर गांव में रविवार की सुबह आग ने तबाही मचा दी। आग लगने के दौरान ताबड़तोड़ गैस सिलेंडरों के फटने से करीब 40 से अधिक झोपड़ीनुमा घर जलकर खाक हो गए।

घरों में रखा अनाज,कपड़ा और बर्तन समेत सारा सामान भी जलकर बर्बाद हो गया। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

हादसा सुबह साढ़े सात बजे के आसपास हुआ। इधर, बलुआं पंचायत के मुखिया रामजीत पांडेय तथा वार्ड संख्या की पार्षद हीराझरी देवी ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

खाना बनाने के दौरान लगी आग, तीन गैस सिलेंडर फटे

बलुआं पंचायत के नया खवासपुर में रामजी बिंद के घर में सुबह करीब साढ़े सात बजे खाना बनाने के क्रम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे टोले में आग की लपटें फैल गईं। लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

आग फैलने के बाद विभिन्न घरों में रखा तीन गैस सिलेंडर फट गया। जिससे भारी विस्फोट हुआ। इसके बाद आग ने और भयंकर रूप धारण कर लिया। आगजनी में घरों में रखा सामान, राशन और बर्तन सब कुछ जलकर तहस-नहस हो गया। ग्रामीणों के अनुसार देखते ही देखते आग की लपटे अगल-बगल के झोपड़ीनुमा घरों की ओर बढ़ने लगी।

आग बढ़ने की कड़ी को तोड़ने में लगे थे। गांव में हाहाकार, शोर व चीख-पुकार मच गई। लोगों ने स्थानीय थाना को फोन से सूचना दी। जिसके उपरांत घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गई। हालांकि तबतक तकरीबन चालीस परिवारों के आशियाने व सामान स्वाहा हो गये।

ये भी पढ़ें...मदद को आगे आए कोल्ड स्टोरेज मालिक, PM केयर की जगह यहां दिया दान

 

Tags:    

Similar News