×

महाराष्ट्र के बाद पं.बंगाल में भी बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कब तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। यहां  कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। पश्चिम बंगाल ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रलै तक बढ़ाए जाने का ऐलान कर दिया है।

suman
Published on: 11 April 2020 4:17 PM GMT
महाराष्ट्र के बाद पं.बंगाल में भी बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कब तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
X

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। यहां कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। पश्चिम बंगाल ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रलै तक बढ़ाए जाने का ऐलान कर दिया है। साथ ही बंगाल में सभी शैक्षणिक संस्थान को 10 जून तक बंद रखने का एलान किया गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के साथ हुई बैठक के बाद इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा और सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद रहेंगे।इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता ने लोगों से धार्मिक परंपराएं घरों में ही करने की अपील भी की है।

यह पढ़ें..भारत में कोरोना मरीजों का अब इस नए तरीके से होगा इलाज, ICMR ने दी मंजूरी

वहीं, पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि केंद्र सरकार लॉकडाउन की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट से राज्यों को उबारने के लिए वित्तीय पैकेज दे।सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से कहा, लॉकडाउन की वजह से राज्यों की जीडीपी गिरी है। इसकी भरपाई के लिए जरूरी है कि केंद्र सभी राज्यों को वित्तीय मदद दे, ताकि राज्य पूरी क्षमता के साथ कोरोना वायरस से लड़ सके।

यह पढ़ें..लॉकडाउन: बैंकों में भीड़ से बचने के लिये डाक विभाग ने शुरू की ये खास सुविधा

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात और लॉकडाउन को और बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री की बैठक में 11 में से 10 मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया। दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान, और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन खुलकर बढ़ाने की वकालत की। ओडिशा और पंजाब ने पहले ही लॉकडाउन आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है।

suman

suman

Next Story