मोदी जी, क्या आप खाली खी-खी ही करेंगे? महुआ मित्रा का दिखा रौद्र रूप, बीच चुनाव प्रधानमंत्री पर किस बात पर हुईं फायर

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनके इस बयान को अपमानजनक माना जा रहा है, जिसके बाद देशभर में नाराज़गी देखने को मिल रही है।

By :  Shivam
Update:2026-04-23 21:16 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने दोनों देशों की तुलना ‘हेल होल’ यानी नरक जैसी जगह से की। उन्होंने यह टिप्पणी एक पोस्ट साझा करते हुए की, जिसमें अमेरिकी रेडियो कमेंटेटर माइकल सेवेज ‘बर्थराइट सिटिजनशिप’ कानून पर पॉडकास्ट कर रहे थे।

इस पॉडकास्ट में दावा किया गया कि भारत और चीन के लोग अमेरिका जाकर बच्चे का जन्म कराते हैं ताकि उसे अमेरिकी नागरिकता मिल सके और बाद में पूरा परिवार वहां बस सके। ट्रंप ने इसी पोस्ट को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर शेयर किया।

महुआ मोइत्रा का पीएम मोदी पर तंज

ट्रंप के बयान के बाद भारत में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ट्रंप ने भारत को ‘हेल होल’ बताया है, ऐसे में क्या प्रधानमंत्री इसका विरोध करेंगे या चुप रहेंगे।

कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी ने भी इस बयान की निंदा करते हुए इसे अपमानजनक और भारत विरोधी बताया। पार्टी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से देश की गरिमा को ठेस पहुंची है।

पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल

कांग्रेस ने मांग की कि इस मुद्दे पर अमेरिका के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया जाए। साथ ही आरोप लगाया कि ट्रंप पहले भी भारत के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी।

सोशल मीडिया पर भी नाराजगी

ट्रंप के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई यूजर्स प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। ट्रंप इससे पहले भी भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां कर चुके हैं और अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं।

Tags:    

Similar News