Piyush Goyal Statement: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी: पीयूष गोयल

Piyush Goyal Statement: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनावों को लेकर एनडीए की जीत का दावा किया, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं पर भी अपनी बात रखी।

Update:2026-04-23 20:41 IST

Piyush Goyal Statement (Image Credit-Social Media)

Piyush Goyal Statement: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बन रही है।

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बंगाल चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी घुसपैठियों के वोटों के आधार पर चुनाव जीतती थीं, फर्जी वोटर उनकी जीत की गारंटी थे। लेकिन, इस बार एसआईआर ने उस गारंटी को फ्यूज कर दिया है। इसीलिए, इस बार बंगाल में ममता कंट्रोल में हैं। एसआईआर से मृत मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे फर्जी वोटिंग खत्म हो जाएगी। फर्जी वोट के जरिए ममता चुनाव जीतती थी।

उन्होंने कहा कि टीएमसी ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। तमिलनाडु में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि तमिलनाडु में स्टालिन परिवार सत्ता से बाहर हो जाएगा। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के परिवारों द्वारा पश्चिम बंगाल के लोगों के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली डराने-धमकाने की तरकीबें भी खत्म हो जाएंगी, जिससे लोग शांति और सुकून से जी सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु, दोनों जगहों पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

दूसरी ओर, पीयूष गोयल ने भगवती अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि भगवती अस्पताल, जिसे काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो जाना चाहिए था और चालू हो जाना चाहिए था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। हम बिना किसी भेदभाव के सभी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रयास इस क्षेत्र में मैटरनिटी अस्पताल को भी अपग्रेड करना है। स्वास्थ्य सेवाओं को अच्छे स्तर पर लाना ही हमारा संकल्प है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि बोरीवली में गुरुवार को भाजपा उत्तर मुंबई द्वारा आयोजित आरोग्य शिविर एवं निशुल्क एम्बुलेंस सेवा के शुभारंभ का अवसर मिला। आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों जैसी योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं आज अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, और यह निशुल्क एम्बुलेंस सेवा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगी।

Tags:    

Similar News