वित्तीय घोटाले पर बोले पूर्व सीएम इबोबी-गबन का आरोप फर्जी

Update: 2017-09-03 16:32 GMT

इंफाल : मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने रविवार को कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए धन के गबन के आरोप फर्जी हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और सोमवार को इंफाल लौटने के बाद वह मुद्दे को देखने के बाद इस पर बोलेंगे। इबोबी अभी दिल्ली में हैं।

ये भी देखें: वनडे में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने वाले विकेटकीपर बने धौनी

मणिपुर डेवलेपमेंट सोसाइटी के 185 करोड़ रुपये के एक वित्तीय घोटाले की जांच भाजपा के चुनाव पूर्व किए गए वादों में से एक था। इस मामले में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री, तीन पूर्व मुख्य सचिवों व दो अधिकारियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ये भी देखें: मोदी की नई कैबिनेट! किसी भी ‘मर्द को दर्द’ दे सकती हैं, ये 8 महिला मंत्री

कांग्रेस ने प्राथमिकी दर्ज कराने को इबोबी सिंह व दूसरों के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।

पार्टी के विधायक एन. लोकेन ने रविवार को कहा, "यह बहुत अफसोसनाक है कि पूर्व मुख्यमंत्री का नाम इस तरह से दागदार किया जा रहा है। इसमें राजनीतिक प्रतिशोध की भावना दिखती है।"

उन्होंने कहा कि जांच से पूरा सच सामने आएगा।

ये भी देखें: कहे संघ! सुन भाई शाह-बीजेपी की मजबूरी है, उमा बहुत जरुरी है

Tags:    

Similar News