Mumbai News: टैक्सी में भूल गए सोने का बिस्किट और शादी की साड़ियाँ
Mumbai News: इंडेक्स से पता चलता है कि भूलने में दिल्ली दूसरे स्थान पर खिसक गई है जबकि पुणे तीसरे स्थान पर पहुंच गया।;
Mumbai News: कैब में सफ़र करते वक्त हो सकता है आप भी कभी कोई चीज भूल गए हों। ऐसा हुआ है तो अप अकेले नहीं हैं। लोग तो कैब में न जाने क्या क्या भूल जाते हैं, ऐसी ऐसी चीजें कि सुन कर आप भी हैरान हो जायेंगे। और हाँ, भुलक्कड़पन में भी हर जगह एक सामान नहीं है, कुछ शहरों के लोग भूलने में बहुत आगे हैं जबकि कुछ शहरों वाले बेहद सावधान भी हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली लो पीछे छोड़ कर अब मुंबई भारत का सबसे ज्यादा भूलने वाला शहर बन गया है। ऐसा शहर जहाँ लोग कैब में सोने का बिस्किट और शादी की महँगी साड़ियाँ तक भूल कर उतर गए।
उबर की रिपोर्ट
कैब अग्रीगेटर ‘उबर’ के 9वें सालाना लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स के मुताबिक मुंबई भारत का सबसे अधिक भूलने वाला शहर बन गया है। यह अनोखी लिस्ट इस आधार पर शहरों को रैंक करती है कि सवारियां कितनी बार अपने उबर में सामान भूल जाते हैं। इंडेक्स से पता चलता है कि भूलने में दिल्ली दूसरे स्थान पर खिसक गई है जबकि पुणे तीसरे स्थान पर पहुंच गया। हैदराबाद सबसे सावधान शहर के रूप में सामने आया है जहाँ भूली हुई चीजों की सबसे कम रिपोर्ट दर्ज की गई।
फ़ोन, पासपोर्ट और गोल्ड
वैसे तो फ़ोन, वॉलेट, इयरफ़ोन और धूप के चश्मे जैसी रोज़मर्रा की चीजें खोई हुई वस्तुओं में सबसे ज़्यादा थीं, लेकिन कई अनूठी चीजें भी भूली गईं। जैसे कि - शादी की साड़ी, सोने का बिस्किट, 25 किलो गाय का घी, खाना पकाने का चूल्हा, हवन कुंड, बांसुरी, हेयर विग, दूरबीन और अल्ट्रासोनिक डॉग बार्क कंट्रोलर।
रिपोर्ट में भारतीय भूलने की खासियतों पर भी प्रकाश डाला गया है, जैसे कि सबसे ज्यादा चीजें शनिवार को भूली जाती हैं। इसके अलावा, शाम को, खास तौर पर शाम 7 बजे के आसपास सबसे ज़्यादा खोई हुई चीज़ें देखी गईं। लाल रंग की चीज़ें सबसे ज़्यादा भूली गईं, उसके बाद नीली और पीली चीज़ें भूली गईं। मोबाइल फोन की बात करें तो सैमसंग फ़ोन सबसे ज्यादा भूले गए।