Mumbai: पल भर की देरी...कूद गई होती महिला समुद्र में, कैब ड्राइवर अपने यात्री की ऐसे बचाई जान, Video

Atal Setu News: घटना पुल पर लगे सीसीटीवी पर पूरी रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी का वीडियो सामने आते ही वायरल होने लगा है। लोग वीडियो में कैब ड्राइवर और पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-08-17 06:35 GMT

Atal Setu News (सोशल मीडिया) 

Atal Setu News: कहते हैं कि अब आपके लिए कोई भगवान के रूप में सामने आ जाए तो किसी को पता नहीं होता है। ऐसा ही मामला मुबंई के अटल सेतु पुल पर देखने को मिला है। जब एक महिला आत्महत्या करने के प्रयास से कैब से मुंबई के अटल सुते ब्रिज पर पहुंची, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी कैब का ड्राइवर महिला को आत्महत्या करने से रोक लेगा। इस दौरान अगर ड्राइवर से जरा से भी चूक हो जाती तो देखते ही देखते महिला गहरे समुद्र में समा गई होती है, लेकिन कैब ड्राइवर की तत्परता ने उस महिला का एक नई जिंदगी प्रदान की है। हैरान की बात यह कि काफी देर तक महिला अटल सेतु पुल पर कैब ड्राइवर के एक हाथ लटकी रही है। कुछ ही देर में पुलिस आई तो उस महिला को पुल से बाहर निकालते हुए जान बचाई गई है। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह महिला को क्यों आत्महत्या करने जा रही थी। मुंबई पुलिस मामले की जांच में कर रही है।

कैब बुक कर आत्महत्या करने पहुंची थी अटल सेतु

घटना पुल पर लगे सीसीटीवी पर पूरी रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी का वीडियो सामने आते ही वायरल होने लगा है। लोग वीडियो में कैब ड्राइवर और पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 56 साल की महिला रीमा मुकेश पटेल मुलुंड मुंबई की रहने वाली हैं। रीमा ने कैब बुक की थी और अटल सेतु पुल के बीच में पहुंचने पर ड्राइवर से कार रोकने को कहा कार से उतरने के बाद रीमा पुल की रेलिंग पर चढ़ गईं। अटल सेतु पर जगह-जगह सीसीटीवी लगे हैं, इसलिए कंट्रोल रूम की नजर महिला पर पड़ गई। तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम ने पुलिस ने तुरंत पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी।

कैब ड्राइवर की फुर्ती ने बचाई जान

सूचना मिलते ही चार पुलिसकर्मी ललित शिरशात, किरण मात्रे, यश सोनवणे और मयूर पाटिल अटल सेतु के लिए रवाना हुए। जैसे ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचने वाले थे, तभी महिला ने समुद्र में छलांग लगा दी, लेकिन कैब ड्राइवर ने फुर्ती से महिला को एक हाथ से पकड़ लिया। कुछ ही सेकंड में पुलिस टीम पहुंच गई और चारों पुलिसकर्मियों ने पुल की रेलिंग पर चढ़कर कैब ड्राइवर की मदद से महिला को बचा लिया गया।

महिला है हाउस वाइफ

महिला एक हाउस वाइफ बताई जा रही है। हालांकि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस टीम इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।


Tags:    

Similar News