Presidential Election 2022: मुर्मू की जीत तय नवीन पटनायक समर्थन में, मोदी ने कही ये बात

Presidential Election 2022: पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि- "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-06-21 18:17 GMT

द्रोपदी मुर्मू - पीएम मोदी- सीएम योगी-नवीन पटनायक: Photo - Social Media

New Delhi: जुलाई महीने में होने वाले देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव (Presidential Election 2022) के लिए सत्ताधारी एनडीए (NDA) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल (Former Governor of Jharkhand) और बीजेपी (BJP) की आदिवासी नेत्री द्रोपदी मुर्मू (Tribal leader Draupadi Murmu) को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार शाम बीजेपी संसदीय दल की बैठक में मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई गई।

भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में उनके नाम का ऐलान किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से एक राष्ट्रपति देने की तैयारी है। बीजेपी के इस कदम को मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि पार्टी ने एक ही तीर से आदिवासी समुदाय के साथ –साथ महिला आबादी को भी साधने की कोशिश की है। द्रोपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है, ऐसे में वह देश की दूसरी महिला के साथ – साथ पहली आदिवासी राष्ट्रपति भी होंगी।

झारखंड की पूर्व राज्यपाल (Former Governor of Jharkhand) और बीजेपी (BJP) की आदिवासी नेत्री द्रोपदी मुर्मू के भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जाने पर देश के दिग्गज नेताओं ने उनको ट्वीटकर बधाई दी है और जीत का भरोसा जताया है-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीटकर कहा कि-

"झारखंड की पूर्व राज्यपाल, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद हेतु NDA का प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। जनजातीय समाज से आने वालीं श्रीमती मुर्मू जी का इस हेतु चयन 'नए भारत' में 'सबका साथ-सबका विकास' के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।"



उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha Chief Minister Naveen Patnaik) ने समर्थन में कहा कि मुर्मू की जीत तय है, कहा कि-

"देश के सर्वोच्च पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित होने पर श्रीमती #द्रौपदी मुर्मू को बधाई। मुझे खुशी हुई जब माननीय पीएम

@नरेंद्र मोदी जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की। यह वाकई #ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।"

"मुझे विश्वास है कि श्रीमती मुर्मू देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उज्ज्वल उदाहरण स्थापित करेंगी।"



वहीं दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए कहा कि-

"श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।"



कौन हैं द्रोपदी मुर्मू (Who is Draupadi Murmu)

झारखंड की नौवीं राज्यपाल रहीं द्रोपदी मुर्मू ओडिसा के मयूरभंज से ताल्लूक रखती हैं। वे ओडिसा के रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। इससे पहले वह 2002 से 2004 तक ओडिसा में बीजेपी औऱ बीजेडी की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें ओडिसा बीजेपी के सीनियर नेताओं में गिना जाता है। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रही हैं। राज्यपाल बनने से पहले मुर्मू बीजेपी की S.T. मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी थीं।

यशवंत सिन्हा हैं विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव के रण में एनडीए की उम्मीदवार बनी द्रोपदी मुर्मू की टक्कर विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगी। सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति के चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। 27 जून को सुबह 11.30 बजे वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। 

Tags:    

Similar News