वित्त मंत्रालय में जासूसी कर रहा कर्मचारी गिरफ्तार, पैसे के बदले दूसरे देशों को दे रहा था सीक्रेट इंफॉर्मेशन

Finance Ministry News: दिल्ली पुलिस ने वित्त मंत्रालय में काम कर रहे एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर मंत्रालय की संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है।

Written By :  aman
Update:2023-01-18 20:59 IST

 वित्त मंत्रालय (Social Media)

Finance Ministry News: आम बजट से ठीक पहले वित्त मंत्रालय के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये आरोपी पैसों के बदले में दूसरे देशों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाता था। वित्त मंत्रालय से खुफिया सूचनाएं लीक करने वाले इस शख्स का नाम सुमित है। मंत्रालय में वो कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था। मगर, इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई। उसने पैसों के बदले खुफिया जानकारी दूसरे देशों को देने लगा। ये सीक्रेट इंफॉर्मेशन भारत के लिहाज से बेहद संवेदनशील थे।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने बुधवार को बड़ी सफलता पाई। पुलिस ने वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) से संबंधित संवेदनशील और गोपनीय जानकारी लीक करने वाले एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ (Espionage Network Busted) किया है। बताया जाता है जिस सुमित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है वो कॉन्ट्रेक्चुअल कर्मचारी था। मंत्रालय में वो डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था।

पैसे के बदले दे रहा था जानकारी

गिरफ्तार डेटा एंट्री ऑपरेटर सुमित पर पैसे के बदले मंत्रालय की अहम जानकारियां अन्य देशों को देने के आरोप लगे हैं। बताया गया है कि, संदिग्ध व्यक्ति को जासूसी गतिविधियां करने और अन्य देशों को महत्वपूर्ण सूचनाएं तथा डेटा प्रदान करने के आरोप में दबोचा गया है। दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा कि, उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसी फोन के जरिये वह वित्त मंत्रालय से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं शेयर करता था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत केस दर्ज किया गया है।

बजट से पहले जरूरी डेटा तो लीक नहीं किया?

जासूसी की घटना ऐसे समय सामने आई है, जब थोड़े ही दिन बाद यानी 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) देश का बजट पेश करने वाली हैं। ऐसे में मन जा रहा है वित्त मंत्रालय में बजट से संबंधित डेटा हो सकता है। जिसकी गोपनीय बेहद आवश्यक है।

जानें क्या है Official Secret Act 1923?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'Official Secret Act 1923' सरकारी कर्मचारियों तथा सामान्य व्यक्ति पर लागू होता है। इस कानून के तहत जो कोई भी शख्स जासूसी में शामिल होगा, देशद्रोह (Sedition) वाली गतिविधियों में सक्रिय रहेगा और ऐसे काम करेगा जो देश की अस्मिता को चोट पहुंचाए, तो उस पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट (Official Secret Act) लगाया जाता है। बड़ी बात ये है कि इस कानून में कहीं भी ये स्पष्ट तौर पर नहीं लिखा है कि 'सीक्रेट' क्या है? इस वजह से कई बार जब इस कानून के जरिए कार्रवाई होती है तो विवाद भी खड़ा हो जाता है। इसी की धारा के तहत सुमित की भी गिरफ्तारी हुई है। 

Tags:    

Similar News