Puri Jagannath Rath Yatra : रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़ में 400 श्रद्धालु घायल और एक की मौत

Puri Jagannath Rath Yatra : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 400 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु प्रभु बलभद्र का रथ खींच रहे थे, नीचे गिरने से घायल हुए हैं।

Report :  Rajnish Verma
Update:2024-07-07 20:24 IST

Puri Jagannath Rath Yatra : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 400 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु प्रभु बलभद्र का रथ खींच रहे थे, नीचे गिरने से घायल हुए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचा जा रहा था। इस दौरान भीड़ बहुत  अधिक होने के कारण श्रद्धालु आपस में खींचतान करने लगे, इस वजह से भगदड़ की स्थिति हो गई। रथ खींच रहे श्रद्धालु जमीन पर गिर गए, जिससे 400 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सांस नहीं ले पाने के कारण मौत हुई है। 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

पुलिस और प्रशासन ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, यहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।

दस लाख भक्त हुए शामिल

बता दें कि पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अपने शिष्यों के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों का दर्शन किया। इसके बाद और पुरी के राजा ने 'छेरा पहानरा' की रस्म पूरी की। इसके बाद शाम करीब 5.20 बजे रथ खींचने की प्रक्रिया शुरू हुई। सेवादारों और भक्तों ने रथों को सही दिशा में खींचने के लिए मार्गदर्शन किया। बताया जा रहा है कि रथ यात्रा शहर की मुख्य सड़क पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इस रथ में 10 लाख से अधिक भक्त शामिल हुए। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। 

Tags:    

Similar News