गुजरात चुनाव में जुटे राहुल गांधी, अब इस राणनीति से राज्य जीतेगी कांग्रेस

Rahul Gandhi In Gujarat: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की। सुबह से ही राहुल गांधी ने अपना समय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है।;

Update:2025-03-07 19:24 IST

अहमदाबाद में राहुल गांधी का संवाद

Rahul Gandhi In Gujarat: गुजरात में साल 2027 में आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस अभी से ही पिच तैयार करना शुरू कर दी है। 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि 2022 वाले चुनाव में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था। अबकी कांग्रेस एक नई रणनीति के साथ गुजरात चुनाव के अखाड़े में दंगल करने के मूड में दिख रही है। इसके लिए आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अहमदाबाद पहुंचे हैं।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की। इससे यह साफ तय है कि कांग्रेस नेता ग्राउंड लेबल पर अपने कार्यकाताओं को साधने की जुगत में हैं। ताकि उनकी पार्टी की कमजोर हुई जड़ को एक बार फिर मजबूती मिल सके।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि नेतृत्व पार्टी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, राज्य पदाधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बात सुनना चाहते हैं। सुबह से ही राहुल गांधी ने अपना समय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है। कल आम कार्यकर्ताओं की बैठक है। हम एक नए तरह का संगठन बनाने की शुरुआत कर रहे हैं।

Congress का X पर पोस्ट

गुजरात विधानसभा 2022 कांग्रेस की स्थिति

बता दें कि गुजरात 182 विधानसभा क्षेत्र वाला राज्य है। बहुमत के लिए 92 सीटों की आवश्यकता होती है। गुजरात का 14वीं विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था। 15वीं विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। गुजरात में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। गुजरात में पिछले 30 साल से बीजेपी सत्ता में है। गुजरात चुनाव 2022 परिणाम कुछ यूं रहा...

गुजरात चुनाव 2022 परिणाम

• सबसे ज्यादा सीट बीजेपी: 156

• कांग्रेस:17

• आम आदमी पार्टी: 05

• समाजवादी पार्टी: 1

• निदर्लीय:1

2022 चुनाव में कांग्रेस को सीधे 60 सीटों का नुकसान हुआ।

अबकी चुनाव में असुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और आप ने कांग्रेस के वोटों में सेंधमारी की। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी कुल 35 सीटों पर नंबर दो पर रही।इस बार चुनाव में आप ने सभी 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। AIMIM ने गुजरात चुनाव में 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

वोट परसेंटेज

• बीजेपी:52.50 %

• कांग्रेस:27.28%

• आप:12.92 %

• AIMIM: 0.29%

• NOTA:1.58%

गुजरात चुनाव 2017

2017 गुजरात चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी। इस चुनाव में पिछले 27 साल में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीट जीती थी। 2017 गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। तब सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई थी। 0.10 परसेंट वोट मिला था।

Tags:    

Similar News