राजनाथ सिंह ने कहा- अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर चक्रवात के कारण फंसे पर्यटक सुरक्षित

होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि अंडमान के हेवलॉक द्वीप पर चक्रवात के कारण फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द से जल्द निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Update: 2016-12-08 07:12 GMT

पोर्ट ब्लेयर: होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर चक्रवात के कारण फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द से जल्द निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल जगदीश मुखी से बात की और उनसे वहां फंसे हुए पर्यटकों की स्थिति के बारे में पूछा। जगदीश मुखी ने होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह को स्थिति और फंसे हुए पर्यटकों को बचाने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें ... अंडमान-निकोबार: हैवलॉक द्वीप पर बारिश-तूफान में फंसे 1,400 पर्यटक, नेवी ने चलाया अभियान

राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट

-राजनाथ सिंह ट्वीट कर कहा कि हैवलॉक द्वीप में सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और सरकार ने उन्हें निकालने के लिए सभी तैयारी की है।

-चक्रवात की तीव्रता कम हो जाने के बाद सरकार बचाव अभियान शुरू करेगी।

-राजनाथ ने कहा कि बचाव दल पहले ही पोर्ट ब्लेयर में मौजूद हैं।

-गृहमंत्री ने वहां फंसे पर्यटकों के परिवारों से अपील की कि वे घबराएं नहीं क्योंकि हेवलॉक द्वीप में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।









Tags:    

Similar News