Nagpur Dussehra Festival: संघ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी संतोष यादव, जानिए कौन हैं ये?

Nagpur Dussehra Festival: विजयादशमी पर्व नागपुरः राष्ट्रीय स्वयं सेवक के इतिहास में यह शायद पहली बार होने जा रहा है जब कोई महिला संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगी।

Update: 2022-09-15 17:08 GMT

पर्वतारोही संतोष यादव: संघ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी संतोष यादव

Nagpur Dussehra Festival: राष्ट्रीय स्वयं सेवक के इतिहास में यह शायद पहली बार होने जा रहा है जब कोई महिला संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होगी। इससे पहले आरएसएस के किसी भी कार्यक्रम में महिलाओं को मंच पर नहीं देखा गया है। लेकिन समय के साथ संघ में भी बड़े बदलाव दिखे हैं और इसी क्रम में अब पहली बार पर्वतारोही संतोष यादव उनके कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित की गई है। इस बार 5 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व है और इस दिन संघ के मुख्यालय नागपुर में संतोष यादव चीफ गेस्ट होंगी।

विजयदशमी के कार्यक्रम में होंगी शामिल

पर्वतारोही संतोष यादव संघ के विजयादशमी कार्यक्रम में पहली बार बतौर मुख्य अतिथि उन के मंच पर नजर आएंगी। जहां संघ प्रमुख के साथ तमाम नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें हर वर्ष की तरह इस बार भी 5 अक्टूबर 2022 को विजयादशमी के पर्व पर आरएसएस मुख्यालय नागपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाखों स्वयंसेवक शामिल होते हैं। ध्वजारोहण के साथ संघ प्रमुख का संबोधन होता है। संघ व बीजेपी से जुड़े तमाम दिग्गज इसमें मौजूद होते हैं। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर किसी विशेष व्यक्ति को भी आमंत्रित किया जाता है। इस बार विजयादशमी पर्व पर संघ परिवार ने संतोष यादव को मुख्य अतिथि बनाया है।  

1925 से मनाया जाता है यह पर्व

आपको बता दें आरएसएस की स्थापना दिवस विजयादशमी (दशहरे) के दिन साल 1925 में हुई थी। संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नेतृत्व में संघ की स्थापना को इस साल 97 वर्ष पूरे हो जाएंगे।  

कौन हैं संतोष यादव?

पर्वतारोही संतोष यादव (mountaineer santosh yadav) का जन्म सन 1969 में जनवरी महीने में हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुआ था। उन्होंने महारानी महाविद्यालय जयपुर से शिक्षा ग्रहण की है। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में एक अधिकारी हैं। उन्हें सन 2000 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। संतोष यादव भारत की पर्वतारोही हैं। वह एवरेस्ट पर्वत पर दो बार चढ़ने वाली विश्व की प्रथम महिला हैं।

इसके अलावा वे कांगसुंग (Kangshung) की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला भी हैं। उन्होंने पहले मई 1992 में उसके बाद वर्ष 1993 में मई महीने में एवरेस्ट पर चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की। उन्हें 1994 में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Tags:    

Similar News