आज दुबई से मुंबई लाया जाएगा श्री का पार्थिव शरीर! सुरक्षा कड़ी

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज (26 फरवरी) मुंबई पहुंचेगा। वैसे तो ये कल रात ही पहुंचने वाला था मगर किन्ही कारणों के चलते उनका पार्थिव शरीर नहीं लाया जा सका।

Update: 2018-02-26 03:36 GMT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज (26 फरवरी) मुंबई पहुंचेगा। वैसे तो ये कल रात ही पहुंचने वाला था मगर किन्ही कारणों के चलते उनका पार्थिव शरीर नहीं लाया जा सका।

पोस्टमॉर्टम पूरा:

- दुबई में रविवार देर शाम पोस्टमार्टम पूरा हो गया है।

- खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यूएई के अधिकारियों ने बताया है कि श्री देवी का परिवार पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस की तरफ से की गई लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव आज उनके परिवार को सौंपा जाएगा।

अनिल अंबानी जो कि श्रीदेवी के बहुत ही अच्छे दोस्त थे, उनके चार्टर्ड प्लेन से श्री का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा।

Similar News