शुभेंदु अधिकारी थे असली निशाना? PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 5 टीमों और 10 हमलावरों का हुआ 'सबसे बड़ा' खुलासा

Suvendu Adhikaris PA Murder: पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त ज़बरदस्त सनसनी फैल गई जब भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में कई बड़े खुलासे सामने आने लगे।

Update:2026-05-09 06:30 IST

Suvendu Adhikaris PA Murder

Suvendu Adhikaris PA Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त ज़बरदस्त सनसनी फैल गई जब भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में कई बड़े खुलासे सामने आने लगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हत्या कोई सामान्य वारदात नहीं बल्कि बेहद सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए हमलावरों की पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिनमें कुल 10 अपराधी शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, हमलावर 5 बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे और प्रत्येक बाइक पर दो-दो अपराधी मौजूद थे। वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि अपराधियों ने पहले से पूरी रेकी की थी और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि क्या चंद्रनाथ रथ असली निशाना थे या फिर हमला वास्तव में शुभेंदु अधिकारी को टारगेट करने के लिए किया गया था।

CCTV फुटेज से खुल रही साजिश की परतें

पुलिस ने इस घटनास्थल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में पांच अलग-अलग बाइकें संदिग्ध तरीके से इलाके में घूमती नज़र आ रही हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि हमलावरों ने पूरी तैयारी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में तेजी से लगी हुई है। कुछ संदिग्धों के चेहरे भी कैमरे में कैद बताए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों और BJP कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह हमला सीधे तौर पर शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाकर किया गया हो सकता है।

BJP नेताओं ने जताई बड़ी साजिश की आशंका

BJP से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस हत्या को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में लगातार विपक्षी नेताओं और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। चंद्रनाथ रथ लंबे वक़्त से शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी माने जाते थे और कई अहम राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर शुभेंदु अधिकारी उस वक़्त मौके पर मौजूद होते तो हमला उन पर भी हो सकता था। इसी कारण से अब इस पूरे मामले को सिर्फ हत्या नहीं बल्कि संभावित राजनीतिक टारगेट किलिंग के एंगल से भी देखा जा रहा है।

पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस की कई विशेष टीमें जांच में लगाई गई हैं। पुलिस मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज और स्थानीय नेटवर्क के माधयम से अपराधियों तक पहुंचने का पूरा प्रयास कर रही है। सूत्रों का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का पूरा प्रयास कर रही हैं कि हमलावरों को किसने भेजा था और इस पूरी साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि क्या इस घटना में राज्य के बाहर के अपराधियों का प्रयोग किया गया।

बंगाल की राजनीति में बढ़ी ज़बरदस्त हलचल

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। भाजपा इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और विपक्षी नेताओं की सुरक्षा खतरे में है।

वहीं दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ दल की ओर से कहा गया है कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि इस घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

सुरक्षा एजेंसियां भी हुईं सतर्क

जानकारी के मुताबिक, इस वारदात के बाद शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस संभावना पर गंभीरता से विचार कर रही हैं कि कहीं यह हमला किसी बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा तो नहीं था।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है। लेकिन एक बात साफ है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News