Top 10 News 26 May 2026: यूपी से लेकर इंडिया तक आज की 10 बड़ी खबरें
Top 10 Breaking News 26 May 2026: आइए नज़र डालते हैं आज की 10 बड़ी खबरों पर—
Top 10 Breaking News 26 May 2026
Top 10 News 26 May 2026: आइए नज़र डालते हैं आज की 10 बड़ी खबरों पर—
1. बकरीद से पहले राजधानी में सुरक्षा बेहद कड़ी
बकरीद को लेकर दिल्ली समेत कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स की 60 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली पुलिस फ्लैग मार्च, अमन कमेटी बैठकों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की तैयारी में जुटी है।
2. राहुल गांधी ने CBSE रिजल्ट पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CBSE परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और मामले की स्वतंत्र जांच के साथ SIT गठन की मांग की है।
3. भीषण गर्मी पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी राहत
दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी और 50 डिग्री तक पहुंचते तापमान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन से ऑनलाइन सुनवाई में शामिल होने की अपील की है। कोर्ट का कहना है कि वकीलों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए वर्चुअल सुनवाई बेहतर विकल्प हो सकती है।
4. तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
CBSE की नई तीन भाषा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल इस नीति पर रोक लगाने से इनकार करते हुए केंद्र सरकार, CBSE और NCERT से जवाब मांगा है। नई नीति के तहत कक्षा 9 के छात्रों को दो भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाएं पढ़नी होंगी।
5. अमेजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी CCI द्वारा लगाए गए 202 करोड़ रुपये के जुर्माने को रद्द कर दिया है। यह मामला फ्यूचर ग्रुप के साथ हुए डील विवाद से जुड़ा हुआ था।
6. अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
ग्रेटर नोएडा में तेजी से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अब बैनामे और रजिस्ट्री केवल तय नियमों और वैध दस्तावेजों के आधार पर ही की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और अनियमित बसावट को रोका जाएगा।
7. बिहार में 14 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई
बिहार सरकार ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक साथ 14 अंचल अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सरकार का कहना है कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
8. प्रशांत किशोर ने BJP पर साधा निशाना
जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर NDA सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में क्राइम रेट लगातार बढ़ रहा है और जनता को किए गए वादों का फायदा जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है।
9. पुराने कपड़ों की रिसाइक्लिंग को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली में पुराने कपड़ों को रिसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग के जरिए दोबारा इस्तेमाल करने की नई पहल शुरू की जा रही है। DMRC राजधानी के 10 बड़े मेट्रो स्टेशनों पर विशेष कलेक्शन बॉक्स लगाएगा, जहां लोग अपने पुराने कपड़े जमा कर सकेंगे।
10. दिल्ली में राशन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव
दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के लिए सालाना आय सीमा बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी है। इस फैसले के बाद अब ज्यादा परिवार सरकारी राशन योजना का लाभ उठा सकेंगे। सरकार भविष्य में CBDC आधारित डिजिटल राशन वितरण प्रणाली लागू करने की तैयारी भी कर रही है।
फिलहाल के लिए इतना ही। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Newstrack के साथ। मैं हूँ सुप्रिया सिंह, नमस्कार।