UP News : यूपी कैडर के सुरेंद्र सिंह दिल्ली उपराज्पाल के सचिव नियुक्त

UP News : यूपी कैडर के आईएएस सुरेंद्र सिंह को दिल्ली के उपराज्यपाल का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

Report :  Neel Mani Lal
Update: 2022-09-28 07:04 GMT

सुरेंद्र सिंह दिल्ली उपराज्पाल के सचिव नियुक्त

UP News : मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र चले गए हैं। आईइएस सुरेंद्र सिंह मेरठ के कमिश्नर के साथ ही सीईओ ग्रेटर नोएडा की भी जिम्मेदारी सभाल रहे थे। वह वाराणसी के डीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव भी रह चुके हैं। सुरेंद्र सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। उन्होंने खुद प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। सुरेंद्र सिंह ने पांच मार्च 2021 को मेरठ मंडल के कमिश्नर का चार्ज संभाला था।

जारी किया गया आर्डर

 2005 बैच के आईएएस सुरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चहेते अफसरों में गिना जाता है। सुरेन्द्र सिंह को साल 2012 के विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके आलावा मनरेगा योजना में बेहतरीन कार्यवहन के लिए इन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यकाल में रहीं कई उपलब्धियां

मेरठ में करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में उनकी कई उपलब्धियां रहीं। परतापुर हवाई पट्टी के विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। कमिश्नर की पहल पर ही शहर के भीतर भैंसाली रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर परतापुर क्षेत्र में शिफ्ट करने की पहल शुरू हुई। । इसके अलावा गांवों में लाइब्रेरी और खेल मैदान बनवाने की पहल की।

ग्रामीण बैकग्राउंड

मथुरा जिले के सैदपुर गांव के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह के पिता हरी सिंह किसान थे। सुरेंद्र सिंह की शुरूआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक स्कूल में हुई। उनके परिवार की आय का मुख्य जरिया खेती ही था। सुरेन्द्र सिंह के अनुसार, वह अक्सर स्कूल से आने के बाद खेतों में पहुंच जाते और पिता जी का हाथ बंटाते हालांकि, वो मुझे काम करने से मना कर देते थे, क्योंकि वो चाहते थे कि मेरा ध्यान कभी पढ़ाई से न भटके। उसी दौरान उनके बड़े भाई जीतेंद्र को दिल्ली में प्राथमिक स्कूल में टीचर की जॉब मिल गई। सुरेन्द्र सिंह भी उनके साथ दिल्ली चले गए। वहां इंटर करने के बाद वह बीएससी और एमएससी के लिए राजस्थान चला गया। वहां उन्होंने एमएससी में टॉप किया और गोल्ड मेडल भी मिला।

पढ़ाई के दौरान वह कई गवर्मेंट जॉब के लिए परिक्षा देते रहे। इस बीच एयरफोर्स में चयन हो गया। वहां ज्वाइन करने से पहले ही ओएनजीसी में जियोलॉजिस्ट के पद पर सिलेक्शन हो गया। उस नौकरी के दौरान तीन बार पीसीएस क्वालीफाई किया, लेकिन ज्वाइन नहीं किया। क्योंकि दिल में आईइएस बनने का ख्वाब था। साल 2005 में आईइएस क्वालीफाई किया और देश में 21वीं रैंक हासिल की। सुरेन्द्र सिंह की शादी मेरठ की गरिमा से हुई है और इनकी 2 बेटियां हैं।

Tags:    

Similar News