Allahabad High Court Result 2022: इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी,डी रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Allahabad High Court Result 2022: वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए हैं वे कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर अपना परिणाम देख डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-01-20 11:56 GMT

Allahabad High Court Result 2022 (Social Media)

Allahabad High Court Result 2022: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आशुलिपिक, ग्रुप सी, ग्रुप डी और ड्राइवर पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। नतीजे कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए वे कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने हाई कोर्ट के तहत जिला न्यायालयों के लिए 12 से 18 दिसंबर, 2022 के बीच 'द उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट 2022-23' परीक्षा आयोजित की। इससे पहले एनटीए 19 जनवरी, 2023 को फाइनल आंसर-की जारी की थी।

आप इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी और डी पदों के लिए रिजल्ट उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप टू स्टेप दिशानिर्देशों का पालन करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Allahabad High Court Result 2022 ऐसे करें चेक

  • Step 1: आप सबसे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • Step 2: अब होमपेज पर उपलब्ध "Recruitment" टैब पर क्लिक करें।
  • Step 3: फिर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Step 4: अब उस भर्ती परिणाम को देखें जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
  • Step 5: जिस परिणाम को आप डाउनलोड करना चाहते हैं, उसके लिए "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करें
  • Step 6: रिजल्ट को भविष्य की जरूरतों के लिए सेव करे या उसका प्रिंटआउट लें।
  • Step 7: अंत में रिजल्ट पेज पर आप अपना रोल नंबर या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके भी परिणाम देख सकते हैं।
Tags:    

Similar News