Army Agniveer Recruitment 2022: बारिश के चलते रद हुई अग्निवीर रैली, अब 12 अक्टूबर को होगी

Army Agniveer Recruitment 2022: बारिश के चलते पिछले दिनों गाजियाबाद जिला की दो तहसीलों की भर्ती रैली निरस्त कर दी गई थी। सेना ने अब यह भर्ती 12 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-09-25 13:41 GMT

Army Agniveer Recruitment 2022 cancelled due to rain now be held on 12 October (Social Media)

Army Agniveer Recruitment 2022: भारी बारिश के कारण मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली अग्निवीर रैली को स्थगित कर दी गई है। ऐसा भर्ती स्थल का मैदान जलमग्न होने के कारण हुआ। भारी बारिश के चलते ही पिछले दिनों गाजियाबाद जिला की दो तहसीलों की भर्ती रैली निरस्त कर दी गई थी। सेना ने अब यह भर्ती 12 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है। ग्राउंड से पानी निकालने के लिए सेना के जवान और प्रशासन की टीम दिनभर मैदान को ठीक करने में जूटी रही, लेकिन देर शाम तक भी ग्राउंड दूरूस्त नहीं हो सका। भर्ती स्थल दलदल में तब्दील हो गई है। हालांकि मौसम अभी भी खराब है और ऐसे में अगर फिर से बारिश हुई तो सेना एवं प्रशासन की मेहनत बेकार हो जाएगी।

ग्राउंड तैयार करने में जुटी सेना

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वीली अग्निवीर सेना भर्ती रैली पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते रद्द करनी पड़ी है। बीतें शुक्रवार को शामली जिला में भी भर्ती निरस्त कर दी गई थी। हालांकि सेना के जवान ग्राउंड सही करते रहे लेकिन रात में फिर बारिश हो गई। जिसके वजह से मैदान पानी में तब्दील हो गया। गाजियाबाद जिला की दो तहसील गाजियाबाद सदर और मोदी नगर के युवा रात में ही भर्ती स्थल पर पहुंच चुके थे। लेकिन रात में ग्राउंड पानी से लबालब भर गया था।

भर्ती कर्नल सोमेश जसवाल ने लखनऊ मुख्यालय से आदेश लेकर गाजियाबाद में शनिवार को होने वाली भर्ती निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अब यह भर्ती 12 अक्टूबर में संपन्न होगी। आपको बता दें कि अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित था, लेकिन दो दिन की भर्ती निरस्त होने के कारण इसे बढ़ाकर 12 अक्टूबर तक कर दी है। वहीं भर्ती रद्द होने से गाजियाबाद जनपद से आए युवा निराश हो गए।

आज यहां होगी भर्ती

सेना के जवान रविवार को भर्ती स्थल दूरूस्त करने में जूटे रहें। भर्ती गाजियाबाद की लोनी तहसील और बिजनौर की दो तहसीले चांदपुर की होगी। हालांकि मौसम अभी भी खराब है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो भर्ती आयोजित करने में दिक्कते हो सकती है।

Tags:    

Similar News