Bihar Shikshak Bharti 2022: बिहार में 83 हजार पदों पर शिक्षकों की होगी बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री का ऐलान

Bihar Teacher Recruitment 2022:BPSC और बिहार शिक्षा विभाग के माध्यम से 83 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। 3000 शिक्षकों को जुलाई महीने में नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

Written By :  aman
Update: 2022-06-30 06:25 GMT

Bihar Teacher Bharti 2022

Bihar Teacher Bharti 2022 : बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए 'गुड न्यूज़' है। बता दें कि, राज्य में 83 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की तैयारी चल रही है। बहुत जल्द शिक्षक, प्रधान शिक्षक तथा शारीरिक अनुदेशकों की बहाली की जाएगी। बिहार में शिक्षकों की भर्ती (Recruitment of Teachers On 83,300 posts In Bihar) की जल्द बहाली होने वाली है /

बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी (BPSC) और शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के माध्यम से इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जुलाई में पूरी हो जाएगी। 

ये कहा शिक्षा मंत्री ने 

बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में शिक्षा विभाग की अनुदान मांग पर विमर्श के बाद सरकार की तरफ से जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Bihar Education Minister Vijay Kumar Choudhary) ने खुद इसकी घोषणा की। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि, 'शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जहां निवेश होता है। शिक्षकों की कमी का हवाला देते हुए शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, कि 'अभियान चलाकर शिक्षकों की बहाली की जा रही है। 6ठे चरण के तहत अब तक करीब 42,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter to Teachers) मिल चुका है।

शिक्षा मंत्री- '15 दिनों में मिलेगा नियुक्ति पत्र'

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बताया कि, 'आगामी 15 दिनों के भीतर 3,000 शिक्षकों को 15 दिनों के अंदर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा, बिहार में पहली बार 40,000 से अधिक प्रधान शिक्षकों के पद पर बहाली हो रही है। BPSC के माध्यम से इन पदों को जल्द भरा जाएगा।

5300 पदों पर प्रधानाध्यापकों की बहाली

शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि, 'इंटर स्तरीय स्कूल (Inter Level School) के लिए करीब 5300 पदों पर प्रधानाध्यापकों की बहाली की जाएगी।  इन पदों को भरने के लिए भी बिहार संघ लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (Secondary and Higher Secondary Schools In Bihar) के लिए 30,000 शिक्षकों की बहाली होनी है। इस बहाली से जुड़ा शेड्यूल जारी (Bihar Shikshak Bharti 2022 Schedule Released) कर दिया गया है।

राज्य के हर स्कूल में एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति 

बिहार विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि, 'राज्य में 8,386 पदों पर शारीरिक शिक्षक अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा, राज्य के सभी स्कूलों में एक-एक शिक्षक बहाल किए जाएंगे। इसी कड़ी में अब तक 3000 शारीरिक शिक्षक अनुदेशकों (Physical Teacher Instructors) की बहाली पूरी हो चुकी है। 5 हजार पदों के लिए जल्द ही पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने ये भी कहा कि, '41 वर्षों बाद मदरसा को लेकर नियमावली तैयार की जा रही है।

Tags:    

Similar News