CTET Answer Key 2023: जल्द जारी होगा सीटीईटी आंसर-की, ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

CTET Answer Key 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2023 के लिए फाइनल आंसर-की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।

Update:2023-08-27 19:32 IST
CTET Answer Key 2023 (Pic: Social Media)

CTET Answer Key 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2023 के लिए फाइनल आंसर-की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगी। जो उम्मीदवार सीटीईटी एग्जाम में शामिल हुए हैं, वे डायरेक्ट लिंक एक्टिव होने पर फाइनल आंसर-की की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी फाइनल आंसर-की के संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी भी प्रतीक्षित है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए एक विंडो दी जाएगी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार किए जाएंगे।

इतने कैंडिडेट एग्जाम में हुए थे शामिल

सीटीईटी परीक्षा 2023 में 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने परीक्षा में भाग लिया। उनमें से 15,01,719 उम्मीदवार पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) के लिए पंजीकृत थे और 14,02,184 उम्मीदवार पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) के लिए रजिस्टर्ड थे।

यहां मिलेगा स्कोर शीट

सीबीएसई के अनुसार, सीटीईटी 2023 स्कोर शीट और पात्रता प्रमाण पत्र डिजी लॉकर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर लॉगिन क्रेडेंशियल के संबंध में जानकारी भी प्राप्त होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की गई जानकारी के अनुसार, सीटीईटी परिणाम सितंबर के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है।

CTET Answer Key 2023 आंसर-की ऐसे करें चेक

Step 1. कैंडिडेट सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

Step 2. अब होमपेज पर उपलब्ध आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।

Step 3. अपना लॉगिन विवरण जैसे जन्मतिथि और आवेदन संख्या दर्ज करें।

Step 4. अब आपका CTET आंसर-की स्क्रीन पर जारी कर दी जाएगी।

Step 5. अंत में इसे डाउनलोड करे और भविष्य के जरूरतों के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Tags:    

Similar News