Indian Army Agniveer Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में इस डेट से शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती रैली, जानें आपके जिले में कब

MP Agniveer Recruitment 2022 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित रैलियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यहां देखें मध्य प्रदेश में भर्ती रैली का शेड्यूल।

Written By :  aman
Update: 2022-07-12 09:09 GMT

Agnipath Rally Dates 2022

MP Agnipath Rally Dates 2022 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती (Indian Army Agniveer Bharti 2022) रैली की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। अगर, आप भारतीय सेना (Indian Army) में 'अग्निवीर' के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं और आपका संबंध मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होने के लिए आयोजित होने वाली अग्निवीर रैलियों (Agniveer Rally) का शेड्यूल जारी हो चुका है।

आपको बता दें कि, इन रैलियों का आयोजन हर राज्य में हो रहा है। लेकिन, आज हम बात करते हैं मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Agnipath Scheme Recruitment Rally) में आयोजित होने वाली अग्निवीर रैली की। मध्य प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन जिन तारीखों पर हो रहा है उसकी विस्तृत जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं।
तो चलिए जानते हैं पूरा शेड्यूल :

Indian Army Agniveer Recruitment 2022 किस शहर में कब होगी अग्निवीर रैली :

देश की हृदयस्थली कहे जाने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विभिन्न जिलों में अग्निवीर रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। जिन तारीखों पर इन रैलियों का आयोजन होगा उसकी जिलेवार सूची इस प्रकार है।

- महू (Mhow) में रैली - 01 सितंबर 2022 से 10 सितंबर 2022 तक

- जबलपुर (Jabalpur) - 15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक

- ग्वालियर (Gwalior) - 07 अक्टूबर 2022 से 16 अक्टूबर 2022 तक

- जबलपुर (महिलाओं के लिए) - 19 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक

- भोपाल (Bhopal) - 27 अक्टूबर 2022 से 6 नवंबर 2022 तक

Indian Army Agniveer Recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन :

आवेदन के इच्छुक ऐसे करें आवेदन

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में अगर आप भी शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration) कराना अनिवार्य है। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को भारतीय सेना (Indian army) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट का पता joinindianarmy.nic.in है। अग्निवीर भर्ती रैलियों में हिस्सा लेने से संबंधित सभी जानकारी तथा परीक्षा से संबंधित पूरी सूचना आप इसी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कितने अभ्यर्थियों की होगी भर्ती :

आपको बता दें कि, इंडियन आर्मी में पहले चरण में 25,000 अग्निवीर की भर्ती की जाएगी। इन्हें 4 साल के लिए सेना में सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके बाद इनमें से 25 प्रतिशत को स्थायी नौकरी दी जाएगी।

Tags:    

Similar News