Indian Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी ने अग्निवीर एसएसआर एमआर एडमिट कार्ड ऑउट, ऐसे करें डाउनलोड

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: जिन उम्मीदवारों ने AGNIVEER - 01/2023 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-01-27 17:16 GMT

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023 Admit Card (Newstrack)

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023 Admit Card: इंडियन नेवी ने अग्निवीर एसएसआर और अग्निवीर एमआर भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने AGNIVEER - 01/2023 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 1500 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 1400 अग्निवीर (SSR) - 01/2023 बैच के लिए हैं और 100 अग्निवीर (MR) - 01/2023 बैच के लिए हैं। हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। हॉल टिकट को आसानी से डाउनलोड करने के लिए आवेदक नीचे दिए गए स्टेप टू स्टेप दिशानिर्देशों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023 Admit Card

Indian Navy Agniveer Admit Card ऐसे करें डाउनलोड़

  • उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR INET - AGNIVEER - 01/2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, पंजीकृत ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका अग्निवीर एसएसआर/एमआर प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करे और इसका प्रिंटआउट लें।

आयु सीमा

भारतीय नौसेना भर्ती के लिए उम्मीदवारो की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच निर्धारित हैं। आपको बता दें भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर/एमआर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 दिसंबर, 2022 को शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसंबर, 2022 थी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को ऊपर उल्लिखित आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Tags:    

Similar News