INDIAN OVERSEAS BANK JOB 2024: इंडियन ओवरसीज बैंक में 550 पदों पर ग्रेजुएट के लिए बंपर भर्तियां, 34 राज्यों में हो रहे हैं आवेदन

INDIAN OVERSEAS BANK JOB 2024: IOB ने अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

Update: 2024-08-28 14:08 GMT

INDIAN OVERSEAS BANK RECRUITMENT 2024: जो कैंडिडेट्स बैंक में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए इस विषय में एक अच्छी सूचना हैI इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के पदों के लिए नयी भर्तियां निकाली है. जो कैंडिडेट मांगी गयी योग्यता के क्राइटेरिया में आते हैं वे इंडियन ओवरसीज बैंक की अधिकृत वेबसाइट iob.in से अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आज 28 अगस्त से शुरू हो चुकी है. निर्देशानुसार इंडियन ओवरसीज बैंक के कुल 550 पदों पर भर्ती की जानी है . इस नौकरी के लिए 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता

जो कैंडिडेट्स इंडियन ओवरसीज बैंक के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

किस उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन

अधिसूचना के अनुसार जो भी अभ्यर्थी इंडियन ओवरसीज बैंक में आवेदन करने योग्य हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष तक की छूट उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क

इंडियन ओवरसीज बैंक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के आधार पर 944 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं महिला/एससी/एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 708 रुपये शुल्क देना होगा और पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को 472 रुपये का भुगतान करना होगा.

पदों का विवरण

इंडियन ओवरसीज बैंक के लिए देश भर के कई राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी जिन क्षेत्रों के लिए आवेदन किये जाने हैं वे इस प्रकार हैं
अंडमान और निकोबार: 1 पद,आंध्र प्रदेश: 22 पद,अरुणाचल प्रदेश: 1 पद,असम: 2 पद,बिहार: 11 पद,चंडीगढ़: 2 पद,छत्तीसगढ़: 7 पद,दमन और दीव: 1 पद,दिल्ली: 36 पद,गुजरात: 22 पद, गोवा: 9 पद,हिमाचल प्रदेश: 3 पद,हरियाणा: 11 पद,जम्मू और कश्मीर: 1 पद,झारखंड: 7 पद,कर्नाटक: 50 पद,केरल: 25 पद,मणिपुर: 1 पद, मेघालय: 1 पद, महाराष्ट्र: 29 पद, मिज़ोरम: 1 पद, मध्य प्रदेश: 12 पद,नागालैंड: 1 पद,ओडिशा: 19 पद,पंजाब: 16 पद,पुदुचेरी: 14 पद,राजस्थान: 13 पद,सिक्किम: 1 पद, तेलंगाना: 29 पद, तमिलनाडु: 130 पद, त्रिपुरा: 2 पद, उत्तराखंड: 7 पद, उत्तर प्रदेश: 41 पद, पश्चिम बंगाल: 22 पद

चयन प्रक्रिया

इंडियन ओवरसीज बैंक अपरेंटिस भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया के लिए तीन चरण आयोजित किये जाएंगे
कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। स्थानीय भाषा में प्रवीणता साबित करने के लिए परीक्षा देने होगी I अंतिम चरण में कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया जाएगा। साक्षात्कार में सफल कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगाI

Tags:    

Similar News