KVS Admit Card 2023: केवीएस टीजीटी पीजीटी के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डेट से शुरू होगा एग्जाम

KVS Admit Card 2023: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-02-14 10:09 GMT

KVS Admit Card 2023 (Pic: Newstrack)

KVS Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी, पीजीटी, हिंदी अनुवादक पदों के लिए केवीएस एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तारीखें टीजीटी के लिए 12-14 फरवरी, पीजीटी के लिए 17-20 फरवरी, हिंदी अनुवादक पदों के लिए 20 फरवरी निर्धारित हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड़

  • आप सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध KVS एडमिट कार्ड 2023 फॉर टीजीटी, पीजीटी, हिंदी ट्रांसलेटर पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इतने हजार पदों पर होनी हैं भर्ती

आपको बता दें 7 फरवरी को टीजीटी पद के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर स्लिप जारी की गई थी। पीजीटी परीक्षा स्लिप 11 फरवरी को और हिंदी अनुवादक परीक्षा स्लिप 11 फरवरी 2023 को जारी की गई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों की 6990 रिक्तियों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News