SSC Delhi Police Head Constable Answer Key: एसएससी ने जारी की दिल्ली पुलिस एसएससी हेड कांस्टेबल आंसर-की, ऐसे करे डाउनलोड

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key: उम्मीदवार दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in. के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-11-02 13:24 GMT

ssc delhi police constable admit card ssc delhi police head constable admit card (Social Media)

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस 'एसएससी हेड कांस्टेबल आंसर की 2022' में जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in. के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इसे 2 नवंबर से 7 नवंबर, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न 100 रूपए शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key

ऐसे चेक करें 'आंसर की'

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से 'आंसर की' डाउनलोड कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध SSC Head Constable in Delhi Police Answer Key 2022 पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी 'आंसर की' स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • 'आंसर की' की जांच करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News