SSC GD Constable 2022 Answer key: जल्द जारी होगा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD Constable 2022 Answer key: आंसर-की पब्लिश होने के बाद उम्मीदवार इसे ssc.nic.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Written By :  Durgesh Sharma
Update:2023-02-16 17:50 IST

SSC GD Constable 2022 Answer key (Pic: Social Media)

SSC GD Constable 2022 Answer key: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा, 2022 की आंसर-की जारी करेगा। आंसर-की पब्लिश होने के बाद उम्मीदवार इसे ssc.nic.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने जनवरी में कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 30 नवंबर को समाप्त हुई थी। कॉन्स्टेबल जीडी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

SSC GD Constable 2022 Answer key ऐसे करें डाउनलोड

  • आप सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • आंसर-की सेक्शन में जाएँ।
  • अब, SSC GD Constable Answer key लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स डालकर लॉगइन करें।
  • सबमिट करे और आंसर-की डाउनलोड करें।

46 हजार से अधिक पदों पर होनी हैं भर्ती

एसएससी ने कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा 2022 के लिए एक अस्थायी रिक्तियों की सूची भी प्रकाशित की है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही की रिक्तियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। राज्यवार सूची के अनुसार इस भर्ती में भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या 46,435 है। पार्ट I के लिए कुल 46,260 रिक्तियां भरी जाएंगी और पार्ट II के लिए 175 पद भरे जाएंगे। इससे पहले एसएससी कांस्टेबल जीडी की अस्थायी रिक्तियां 24369 थीं, जिनमें से 24205 रिक्तियां भाग I और 164 रिक्तियां भाग II के लिए थीं।

Tags:    

Similar News