UP Lekhpal Bharti 2024: यूपी लेखपाल के 5300 पदों पर शुरू होगी जल्द भर्तियां, 31 अक्टूबर से राजस्व विभाग द्वारा शुरू हो सकती है प्रक्रिया

UP Lekhpal Bharti 2024: यूपी राजस्व परिषद द्वारा लेखपाल के रिक्त पदों के लिए सभी 18 मण्डलयुक्तों से अधियाचन मांगा गया है I सूचना के अनुसार लेखपाल के पदों पर 5300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है I

Written By :  Garima Shukla
Update:2024-10-17 11:21 IST

UP LEKHPAL BHARTI 2024: यूपी राजस्व परिषद द्वारा लेखपाल के रिक्त पदों के लिए सभी 18 मण्डलयुक्तों से अधियाचन प्रस्ताव मांगा गया है I सूचना के अनुसार लेखपाल के पदों पर 5300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की की प्रक्रिया पूरी की जानी है I सूचना के अनुसार राजस्व परिषद 31 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इन पदों के लिए पूरी जानकारी भेजने की तैयारी पर कार्य कर रहा है I उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र सम्पन्न किया जा सके इसके लिए परिषद द्वारा त्वरित तौर पर प्रक्रिया की जा रही है

इतने पदों पर दोबारा भेजा गया अधियाचन

यूपी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों को भरने के शीघ्र निर्देश जारी कर दिए गए हैं I सूचना के अनुसार इसके पहले करीब 4 हजार से अधिक लगभग 4 , 700 पदों का अधियाचन आयोग को प्रेषित किया गया था.बाद में इसे बढ़ा दिया गया I उपरोक्त पदों पर  कुछ संशोधन पर विचार किया गया I आयोग द्वारा दिव्यांग कोटे के पदों को चिह्नीकरण करके दोबारा उन पदों पर अधियाचन भेजने का प्रस्ताव रखा I

जल्द ही शुरू ही सकती है भर्ती प्रक्रिया

फ़िलहाल लेखपाल पदों के लिए दिव्यांग श्रेणी के लिए पदों को आरक्षित या चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है I सम्भावना है दिव्यांग कोटे का ये कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जायेगा और अधियाचना भेजने के बाद इस भर्ती पर आगे की प्रक्रिया संचालित होगीI सूचना द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार  2023 -24 और 2024 -25 में नियुक्त हुए लेखपालों की पदोन्ति की प्रक्रिया पर भी कार्य संचालित हो सकता है I 

क्या है यूपी लेखपाल भर्ती के लिए योग्यता

UP लेखपाल बनने के लिए 12वीं कक्षा के साथ UPSSSC PET पास होना भी अनिवार्य माना गया है. पीईटी स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जायेगा. जो बीच अभ्यर्थी लेखपाल पद के लिए आवेदन करेंगे उनकी उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गयी है.

Tags:    

Similar News