UP Constable Bharti 2022: यूपी सिपाही भर्ती को मंजूरी, परिवहन विभाग में 744 पद खाली

UP Constable Bharti 2022: कैबिनेट ने परिवहन विभाग में सिपाहियों की भर्ती को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब 744 पदों पर सिपाहियों की भर्ती की जाएगी।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2022-08-30 09:04 GMT

UP Constable Bharti 2022 (Social Media)

UP Constable Bharti 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार (30 अगस्त) को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। कैबिनेट ने परिवहन विभाग में सिपाहियों की भर्ती को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब 744 पदों पर सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। आपको बता दें कि नोटिफिकेशन जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस वैकेंसी के तहत 26210 पद भरें जाएंगे।

UP Constable Bharti 2022: आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता

कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। साथ में उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होना चाहिए। हालांकि यह आयु सीमा और योग्यता संभावित है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 20 लाख अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में कांस्टेबल परीक्षा में काफी ज्यादा कम्प्टीशन देखने को मिलेगा।

UP Constable Bharti 2022: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई), समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जायेगा।


Tags:    

Similar News