UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां देखें अपडेट

UPSSSC PET Admit Card 2023: आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने पर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-10-16 10:23 GMT

UPSSSC PET Admit Card 2023 (Pic:Social Media)

UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in पर UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा। आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, पीईटी 2023 के लिए लिखित परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने पर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड़ करे एडमिट कार्ड

Step 1. कैंडिडेट सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

Step 2: अब होमपेज पर उपलब्ध 'UPSSSC PET Admit Card 2023' लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अब आवश्यकतानुसार आवश्यक विवरण भरें।

Step 4: अब जरूरी विवरण दर्ज करने के बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

Step 5: इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Step 6: एडमिट कार्ड पर उपलब्ध सभी डिटेल को सावधानीपूर्वक पढ़े।

Step 7: डाउनलोड आइकन पर क्लिक करके या दिए गए डाउनलोड विकल्प का उपयोग करके पेज डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ें।

Step 8: भविष्य की किसी भी आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

इस तिथि को होनी है एग्जाम

आयोग ने पहले की नोटिस में घोषणा की थी कि 2023 में भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा नियंत्रक ने उल्लेख किया था, "प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) - 2023 से संबंधित सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संबंधित विज्ञापन की लिखित परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

UPSSSC PET 2023 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जो उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी की विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News